{"_id":"5ba7aa4e867a557ea52f32e2","slug":"pm-reached-sikkim-he-will-inaugurate-first-airport-of-the-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी, आज करेंगे प्रदेश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी, आज करेंगे प्रदेश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पाक्योंग में बने सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।साल 2009 में इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा होगा। यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मोदी हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद पाक्योंग में सेंट जेवियर्स स्कूल में लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री बागडोगरा से एमआई-8 हेलीकॉप्टर से रविवार की शाम यहां पहुंचे और सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और अन्य ने उनकी अगवानी की। सेना ने उन्हें सलामी गारद पेश किया।
विज्ञापन
सेना के हेलीपैड से प्रधानमंत्री का काफिला करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करके राजभवन पहुंचा जहां मोदी ने रात्रिविश्राम किया।
राज्य का पर्यटन बढ़ाएगा पाक्योंग हवाई अड्डा
पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 4500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। गंगटोक से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित यह राज्य का पहला हवाई अड्डा होगा। 400 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह हवाई अड्डा 2017 में बना था। इसके ट्रायल का काम समाप्त हो चुका है। उम्मीद है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से यहां विमानों का व्यावसायिक संचालन शुरू हो जाएगा। सिक्किम पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी तक फ्लाइट सेवा न होने से लोगों को आने में काफी दिक्कत होती थी। इससे पहले फ्लाइट से सिक्किम आने वालों को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरना होता था, जो यहां से करीब 128 किलोमीटर दूर है। लोगों का मानना है कि अब यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
चीन की सीमा से 60 किमी दूर है पाक्योंग एयरपोर्ट
पाक्योंग एयरपोर्ट सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 33 किमी दूर है। इसे पाक्योंग गांव से 2 किमी ऊपर पहाड़ी पर बनाया गया है। इसका निर्माण भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी(एएआई) ने किया है। यह भारत-चीन सीमा से 60 किमी दूर है। वायुसेना यहां हर तरह के एयरक्राफ्ट उतार सकेगी। अभी सिक्किम का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट 124 किमी दूर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में है।
कोलकाता और गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ानें
दुर्गापूजा से पहले स्पाइसजेट पाक्योंग से कोलकाता और गुवाहाटी के बीच उड़ान शुरू कर देगा। शुरुआती किराया 2,600 रु होगा। बाद में पाक्योंग से भूटान, नेपाल और थाइलैंड तक उड़ानें शुरू होंगी। इसके बन जाने से सिक्किम पहुंचने में 4-5 घंटेका समय बचेगा। सिक्किम 1975 में भारत का 22वां राज्य बना था। पिछले साल 14 लाख पर्यटक सिक्किम घूमने आए थे।