{"_id":"5b892c7842c79252c65839b3","slug":"pm-narendra-modi-worship-in-pashupatinath-temple-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा, महत्व पर कही कई बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा, महत्व पर कही कई बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के अपने नेपाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन किया। थोड़ी देर बाद पीएम मोदी पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगे। इससे पहले उन्होंने पशुपतिनाथ के महत्व पर बोलना शुरू किया। उन्होंने नेपाल के आमंत्रण के लिए पीएम ओली का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Sabka sath sabka vikas ki baat jab hum karte hain toh usme humare Nepali bhai bhi shamil hain: PM Narendra Modi in Kathmandu pic.twitter.com/inyXqOMCRE
— ANI (@ANI) August 31, 2018विज्ञापन
पीएम मोदी ने काशी और काठमांडू को मिलती-जुलती संस्कृति के माध्यम से एक होने का विश्वास जगाया। उन्होंने दोनों देशों को शिवशक्ति से जोड़ते हुए एक बताया और कहा कि भारत-नेपाल दोनों एकसाथ ओम नम: शिवाय का जाप करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अनमोल खजाने को दोस्ती के जरिए ही एक-दूसरे से साझा किया जा सकता है। उन्होंने प्रेरणा जगाते हुए दोनों देशों के बेहतर भविष्य की कई बातें कहीं। उन्होंने नेपाल की राजनीतिक स्थिरता पर खुशी जताई और दोनों देशों के रिश्तों के मजबूत रहने की कामना की।
भारतीय परंपरा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम पड़ोसी के काम आते हैं। नेपाल को विश्वास में लेते हुए पीएम मोदी ने दोनों को अच्छे पड़ोसी होने का फर्ज निभाने की सलाह दी।