फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi wishes for Easter and pray over Coronavirus

पीएम मोदी ने दीं ईस्टर की शुभकामनाएं, कोरोना महामारी को लेकर की प्रार्थना

Sun, 12 Apr 2020 09:27 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Apr 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi wishes for Easter and pray over Coronavirus
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी दृढ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं। ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें कोविड-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे।'
विज्ञापन


आज ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार ईस्टर संडे है। ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर संडे को खुशी के तौर पर मनाते हैं। दरअसल ईस्टर संडे के दो दिन पहले गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह ने सत्य की रक्षा करते हुए और लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए सूली पर चढ़कर अपने प्राण त्याग दिए थे। ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार संडे के दिन प्रभु मसीह पुन: जीवित हो गए थे। 

इसी खुशी में ही ईसाई समुदाय के लोग हर वर्ष इस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं। माना जाता है कि प्रभु मसीह के दोबारा जन्म लेने के 40 दिनों तक अपने अनुयायियों को मानवता की रक्षा और सत्य का साथ कैसे दिया जाए इसका संदेश दिया था। 40 दिनों के बाद फिर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed