{"_id":"5fb995f88ebc3e9bc202d456","slug":"pm-narendra-modi-will-start-water-life-mission-projects-in-up-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे यूपी में जल जीवन मिशन परियोजनाओं का आगाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे यूपी में जल जीवन मिशन परियोजनाओं का आगाज
Sun, 22 Nov 2020 04:04 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 Nov 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter@ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलजीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी ग्राम जल और स्वच्छता समिति पानी समिति के सदस्यों के साथ उनके अनुभव भी सांझा करेंगे। देश में हर घर नल योजना के तहत 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन के आगाज का एलान किया था।
विज्ञापन
इस योजना की शुरुआत से 42 लाख लोग लाभांवित होंगे। इसके लिए इन 2,995 गांवों में ग्राम जल और स्वच्छता समितियां, या पानी समितियों का गठन हो चुका है। इनके जिम्मे पानी वितरण का रख-रखाव और संचालन होगा। यह परियोजना 24 महीनों के तय समय में पूरी होगी, इसमें पांच हजार करोड़ से ज्यादा खर्चा होगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक पूरे देश में सभी ग्रामीण घरों को नल से जल देने की है। इस योजना के आगाज के समय 18.93 करोड़ ग्रामीण परिवारों यानी केवल 17 फीसदी लोगों को नल से जल मिल रहा था। पिछले 15 महीनों में कोरोना महामारी के बावजूद 2.63 करोड़ परिवारों में नल से पानी की सप्लाई शुरू की गई है। इसके साथ ही अब तक 5.86 करोड़ परिवारों को नल से जल मिल रहा है यानी अब तक 30 फीसदी से ज्यादा नल से पानी मिल रहा है।
विज्ञापन