फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will see the report card of his ministers today

पीएम मोदी आज देखेंगे अपने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, इसी आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल

Sat, 21 Dec 2019 04:37 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 21 Dec 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will see the report card of his ministers today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने कुछ मंत्रियों के काम की समीक्षा करेंगे। उन्हें अपने काम के आधार पर रैंकिंग दी जाएगी और इसी आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की समीक्षा के लिए सभी मंत्रालयों को दस समूहों में बांटा गया है। हर समूह में आठ से दस मंत्रालय हैं। इनमें से पांच समूहों के पिछले 6 महीने के कामकाज की समीक्षा शनिवार को होगी। बाकी पांच समूहों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी। इसमें मंत्रियों को अगले साढ़े चार सालके लिए विजन और लक्ष्य भी तय करने होंगे। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक का भय मंत्रियों में ही नहीं, उनके विभागों के सचिवों में भी व्याप्त है। पिछले एक सप्ताह से सभी मंत्रालयों में अपने कामकाज की रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। साथ ही भविष्य की रूपरेखा पर भी विचार मंथन चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ पहुंचे प्रेजेंटेशन
बृहस्पतिवार को मंत्रियों ने अपने सचिवों द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन को देखा और उनमें जरूरी बदलाव के सुझाव दिए। शुक्रवार को प्रेजेंटेशन को अंतिम रूप देकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में जमा कराया गया।


देर शाम तक चलेगी बैठक
शनिवार सुबह 10 बजे से समीक्षा बैठक शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक चल सकती है। बैठक में संबंधित मंत्रालयों के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और सचिव मौजूद होंगे। गोपनीयता के लिहाज से इसे पीएमओ, प्रधानमंत्री आवास या विज्ञान भवन के बजाए चाणक्यपुरी स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed