मंथन: पीएम मोदी कल करेंगे पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात, कोरोना की स्थिति का लेंगे जायजा
इस बैठक में असम, त्रिपुरा, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह 11 बजे देश के पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और राज्यों में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में असम, त्रिपुरा, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ इन राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लेंगे।
PM Narendra Modi will interact with CMs of Assam, Nagaland, Tripura, Sikkim, Manipur, Meghalaya, Arunachal Pradesh and Mizoram at 11 am tomorrow via video conferencing on the #COVID19 situation in these states. pic.twitter.com/HiDLipvE8B
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 12, 2021
जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाले संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आई है।
हालांकि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,154 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 37.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।