{"_id":"5ca378d3bdec2213ea539566","slug":"pm-narendra-modi-will-interact-with-first-time-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार वोट देने जा रहे युवा मतदाताओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहली बार वोट देने जा रहे युवा मतदाताओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Tue, 02 Apr 2019 08:29 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से रविवार को संवाद करेंगे और उनसे अपनी सरकार के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अक्सर पहली बार वोट डालने वाले और 2000-01 में जन्म लेने वाले युवा मतदाताओं से संवाद एवं संपर्क बनाने पर जोर देते रहे हैं। वह पार्टी नेताओं से भी इस वर्ग से जुड़ने को कहते रहे हैं ।
विज्ञापन
पार्टी के एक नेता ने बताया कि इस संवाद के कार्यक्रम पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विशेष रूप से भाजपा जनता युवा मोर्चा युवाओं को आकर्षित करने के लिये कई अभियान चला रहा है। इस संबंध में पार्टी युवा संसद, युवाओं के साथ टाउन हॉल, कैंपस एंबेसडर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।
विज्ञापन