पीएम मोदी 100 संस्थानों से करेंगे चर्चा, लॉकडाउन के दौरान वाराणसी में बांटे 20 लाख खाने के पैकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान करीब 100 संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिला प्रशासन के खाद्य सेल और व्यक्तिगत प्रयासों के माध्यम से 20 लाख खाने के पैकेट और दो लाख सूखे राशन के किट बांटे।
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को इन संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चरिए चर्चा करेंगे और उनके अनुभवों को जानेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।
During lockdown, over 100 orgs in Varanasi distributed almost 20lakh food packets&2lakh dry ration kits via food cell of District Admin&through individual efforts. PM will interact with representatives of such orgs tomorrow via video conferencing to discuss their experience: PMO pic.twitter.com/2glZ1dhbVV
— ANI (@ANI) July 8, 2020
बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,752 नए मामले सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है।
जिनमें से 2,64,944 सक्रिय मामले हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 1062, ओडिशा में 527 और राजस्थान में 173 नए मामले दर्ज किए गए हैं।