स्किल इंडिया मिशन की पांचवीं वर्षगांठ पर आज प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संबोधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व युवा कौशल दिवस ( World Youth Skills Day) के मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संबोधन देंगे। इसके अलावा बुधवार को स्किल इंडिया मिशन की स्थापना के पांच साल भी पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ओर से एक डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया जा रहा है। केंद्र सरकार की यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई थी जो उन्हें अपने काम के माहौल में अधिक रोजगारपरक बनाती है।
PM Narendra Modi will deliver a video address on World Youth Skills Day tomorrow. The day marks the 5th anniversary of the launch of Skill India Mission. A Digital Conclave is being organized by the Ministry of Skill Development & Entrepreneurship to mark the occasion. (file pic) pic.twitter.com/z0PXnRNehj
— ANI (@ANI) July 14, 2020विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 जुलाई 2015 को स्किल इंडिया मिशन की शुरुआत की थी। इस अभियान को लेकर कहा गया था कि ये सरकार की गरीबी के खिलाफ एक जंग है और भारत का हर गरीब और वंचित युवा इस जंग का सिपाही है। इस अभियान का उद्देश्य देश के 40 करोड़ लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत साल 2022 तक किसी कौशल में प्रशिक्षित करना है, जिससे बेरोजगारी की समस्या का निदान हो सके और आत्मनिर्भरता बढ़ सके।