{"_id":"5f5c1e350a70b26f0e68501d","slug":"pm-narendra-modi-will-dedicate-three-projects-related-to-petroleum-sector-to-the-nation-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित तीन परियोजनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित तीन परियोजनाएं
Sat, 12 Sep 2020 06:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड तक विस्तार और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में रखी थी आधारशिला
बयान में कहा गया कि इंडियन ऑयल द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर लंबी दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड, पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार परियोजना का एक हिस्सा है। इसकी लंबाई 679 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में इसकी आधारशिला रखी थी। यह पाइपलाइन तीन राज्यों पश्चिम बंगाल (60 किमी), झारखंड (98 किमी) और बिहार से (35 किमी) होकर गुजरती है। दुर्गापुर-बांका सेक्शन पाइप लाइन के लिए 13 नदियों, 5 राष्ट्रीय राजमार्ग, और 3 रेलवे क्रॉसिंग सहित कुल 154 क्रॉसिंग को पाटा गया है।
विज्ञापन
पीएमओ ने कहा कि बांका स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट राज्य में एलपीजी की बढ़ती मांग को पूरा करते हुए बिहार की आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगा। यह बॉटलिंग प्लांट बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के साथ-साथ झारखंड के गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए लगभग 131.75 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है।
विज्ञापन