फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi will announce results of Swachh Survekshan 2020 on 20th August this is fifth edition 

पीएम मोदी आज करेंगे ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ के परिणामों की घोषणा

Thu, 20 Aug 2020 09:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Aug 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi will announce results of Swachh Survekshan 2020 on 20th August this is fifth edition 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020’ के परिणामों की गुरुवार को घोषणा करेंगे। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव जैन ने मंगलवार को बताया कि इस सर्वेक्षण में 4,242 शहरों, 62 छावनी बोर्ड और गंगा नदी के किनारे स्थित 92 नगरों के 1.87 करोड़ नागरिकों ने भाग लिया। जैन ने बताया कि ‘स्वच्छ महोत्सव’ कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों और राज्यों को कुल 129 पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन कर रहे केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) के चुनिंदा स्वच्छाग्रहियों और सफाईकर्मियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन



मंत्रालय ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ के परिणाम की भी घोषणा करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ का अभियान 28 दिनों में पूरा हुआ है। स्वच्छता एप पर 1.7 करोड़ नागरिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। सोशल मीडिया पर 11 करोड़ से ज्यादा बार इसे देखा गया, 5.5 लाख से ज्यादा सफाई कर्मचारी सामाजिक कल्याण कार्यक्रम से जोड़े गए और अनौपचारिक रूप से कचरा बीनने के काम में लगे 84,000 से ज्यादा लोगों को मुख्यधारा में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोदी ने 68वें मन की बात के लिए जनता से मांगे सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। हर महीने के आखिरी रविवार को होने वाली मन की बात कार्यक्रम के 68वें संस्करण का प्रसारण 30 अगस्त को होना है।


मोदी ने ट्वीट किया, लोगों से कहा इस बार किन मुद्दों पर बात होनी चाहिए आप हमें नमो और मायगोव एप पर बताएं। अपने सुझाव को रिकॉर्ड कर वहां भेज सकते हैं। इसके अलावा 1800117800 पर कॉल करके भी अपने सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए फोन लाइन 10 अगस्त से खुली हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed