फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Video Conference with Bill Gates, says India role in battle with Covid-19 situation is important

पीएम मोदी से चर्चा में बिल गेट्स ने कहा, कोरोना से लड़ाई में भारत की भूमिका अहम

Fri, 15 May 2020 11:45 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 15 May 2020 11:45 AM IST
सार

  • पीएम मोदी ने बिल गेट्स से कोरोना संकट पर चर्चा की
  • गेट्स ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की भूमिका अहम

विज्ञापन
PM Narendra Modi Video Conference with Bill Gates, says India role in battle with Covid-19 situation is important
बिल गेट्स से चर्चा करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

कोरोना वायरस संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। प्रधानमंत्री इस दौरान दुनियाभर की बड़ी हस्तियों से इस महामारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वहीं, गुरुवार देर रात पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स से बात की। 

विज्ञापन


दोनों के बीच कोविड-19 को लेकर वैश्विक प्रतिक्रिया और इस प्रकोप से लड़ने के लिए वैज्ञानिक नवाचार और अनुसंधान एवं विकास को लेकर वैश्विक समन्वय पर चर्चा की गई। पीएम ने वैश्विक संकट की इस घड़ी में गेट्स फाउंडेशन द्वारा भारत सहित दुनिया के कई अन्य हिस्सों में किए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की सराहना की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश में हुए कामों के बारे में बताया
प्रधानमंत्री ने बिल गेट्स से सुझाव मांगे कि कैसे भारत की क्षमताओं को दुनिया के फायदे के लिए बेहतर तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। पीएम मोदी ने बिल गेट्स को बताया कि कैसे देश के लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों ने कैसे कोरोना वॉरियर्स के प्रति इज्जत, मास्क को पहनना और लॉकडाउन के प्रावधानों का पालन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह देश में स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को लोकप्रिय बनाया गया है। इसके अलावा लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन सभी चीजों ने भारत को कोरोना महामारी से लड़ने में मजबूती दी है। 

कोरोना से उबारने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: बिल गेट्स 
वहीं, बिल गेट्स ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का एकजुट होना जरूरी है। साथ ही गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चर्चा करने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में इस समय जो संकट आया है, उससे उबारने के लिए भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। फिर वो चाहे कोरोना जांच हो, या वैक्सीन का निर्माण ही क्यों ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed