{"_id":"65ec50fd0ff222573d03c6fa","slug":"pm-narendra-modi-unveils-projects-worth-over-rs-4-500-crore-in-northern-west-bengal-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: 'हमने विकास के लिए पैसा भेजा, लेकिन TMC ने अपने खास लोगों को बांट दिए', सिलीगुड़ी में बोले पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha: 'हमने विकास के लिए पैसा भेजा, लेकिन TMC ने अपने खास लोगों को बांट दिए', सिलीगुड़ी में बोले पीएम
Sat, 09 Mar 2024 05:38 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:38 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी-राधिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। हम ने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजा लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी-राधिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने उत्तरी पश्चिम बंगाल में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया है। ऐसे अनेक मुद्दे थे जिनके समाधान की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन मोदी ने ऐसे हर मुद्दे को हल किया है।
टीएमसी सरकार ने राज्य के लोगों को लूटा- पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। हम ने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजा लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए। मोदी गरीब के घर के लिए पैसा भेजता है तो टीएमसी सरकार अपने लोगों को आपका पैसा दे देती है। टीएमसी को आपकी परेशानियों से कोई कष्ट नहीं होता। संदेशखाली में गरीब, दलित, आदिवासी बहनों के साथ टीएमसी के नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।
विज्ञापन
लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहा हूं- पीएम मोदी
सिलीगुड़ी में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं जिस तरह का जीवन जीकर यहां आया हूं मैंने देश की अनेकों माताओं को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हुए देखा है इसलिए मैं शौचालय, नल से जल, मुफ्त बिजली कनेक्शन, बैंक का खाता, प्रेग्नेंसी के समय आर्थिक मदद, ऐसी हर बात पर जोर दे रहा हूं। लेकिन पहले विपक्ष ने आपकी नहीं सुनी और फिर टीएमसी ने भी आपको नजरअंदाज कर दिया। वे तो गरीबों की जमीन हड़पने में जुटे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा, गोरखा भाइयों की समस्याओं के प्रति भाजपा हमेशा संवेदनशील रही है। भाजपा ने लगातार आपकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है। भाजपा आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करती रहेगी। उत्तर बंगाल के विकास के लिए भाजपा के पास स्पष्ट रोडमैप है। हम यहां चाय, पर्यटन और लकड़ी व्यवसाय को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
त्रिपुरा में 8500 करोड़ की योजनाओं का पीएम ने किया उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से त्रिपुरा में 8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें भारत-बांग्लादेश सीमा पर सबरूम में एक एकीकृत चेक पोस्ट भी शामिल है, जिस पर 250 करोड़ रुपये की लागत आई है।
प्रधानमंत्री ने 732.98 करोड़ रुपये की लागत वाली राज्य के 1.46 लाख लोगों के लिए नल से जल देने के लिए योजना का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा दक्षिण त्रिपुरा जिले के रूपाइचारी और कारबुक में 48 करोड़ रुपये की लागत से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और 10 करोड़ रुपये की लागत से बने चार नए स्कूलों का भी उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने कई सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। साथ ही अगरतला के लिए 2,026 करोड़ रुपये की लागत से वेस्टर्न बाईपास, 192 करोड़ रुपये की लागत से अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज के 200 बिस्तरों वाले मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग की भी नींव रखी।
विज्ञापन
#WATCH | West Bengal: Prime Minister Narendra Modi flags off the Siliguri-Radhikapur train, via video link. pic.twitter.com/ehHq3LxqJ8
— ANI (@ANI) March 9, 2024विज्ञापन
टीएमसी सरकार ने राज्य के लोगों को लूटा- पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। हम ने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजा लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए। मोदी गरीब के घर के लिए पैसा भेजता है तो टीएमसी सरकार अपने लोगों को आपका पैसा दे देती है। टीएमसी को आपकी परेशानियों से कोई कष्ट नहीं होता। संदेशखाली में गरीब, दलित, आदिवासी बहनों के साथ टीएमसी के नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।
विज्ञापन
#WATCH सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "TMC सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। मोदी मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजता है लेकिन यहां की TMC सरकार ने अपने तोलाबाज़ों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां 25 लाख फर्जी जॉब… pic.twitter.com/0BZkFqBngc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024
लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहा हूं- पीएम मोदी
सिलीगुड़ी में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं जिस तरह का जीवन जीकर यहां आया हूं मैंने देश की अनेकों माताओं को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हुए देखा है इसलिए मैं शौचालय, नल से जल, मुफ्त बिजली कनेक्शन, बैंक का खाता, प्रेग्नेंसी के समय आर्थिक मदद, ऐसी हर बात पर जोर दे रहा हूं। लेकिन पहले विपक्ष ने आपकी नहीं सुनी और फिर टीएमसी ने भी आपको नजरअंदाज कर दिया। वे तो गरीबों की जमीन हड़पने में जुटे थे।
गोरखा समस्या पर संवेदनशील सरकार#WATCH सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं जिस तरह का जीवन जीकर यहां आया हूं मैंने देश की अनेकों माताओं को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हुए देखा है और इसलिए मैं शौचालय, नल से जल, मुफ्त बिजली कनेक्शन, बैंक का… pic.twitter.com/d9T9c6OuJH