{"_id":"5e8838068ebc3e76a820fc66","slug":"pm-narendra-modi-tweets-atal-bihari-vajpayee-poem-to-promote-lighting-of-diyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की कविता के साथ पीएम मोदी ने 'आओ दीया जलाएं’ का किया आह्वान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की कविता के साथ पीएम मोदी ने 'आओ दीया जलाएं’ का किया आह्वान
Sat, 04 Apr 2020 01:07 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर देशवासियों से दीया जलाने के लिए आह्वान किया है। पीएम मोदी ने इसके लिए दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा 'आओ दीया जलाएं'।
विज्ञापन
आओ दीया जलाएं। pic.twitter.com/6sc5bplbVy
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2020
विज्ञापन
तीन अप्रैल को प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में देशवासियों से अपील करते हुए कहा था कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की आवश्यकता है। उन्होंने रविवार पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल का फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस दौरान घर की लाइटें ऑफ कर दें।
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू है, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके पहले 22 मार्च को उन्होंने जनता कर्फ्यू लगाया था और देशवासियों से शाम पांच बजे घंटी, शंख, ताली, और थाली बजाने को कहा था।
पीएम ने अटल जी की इस कविता का जिक्र किया है।
बुझी हुई बाती सुलगाएं।
आओ फिर से दीया जलाएं।
हम पड़ाव को समझें मंजिल
लक्ष्य हुआ आंखों से ओझल
वर्तमान के मोहपाश में
आने वाला कल न भुलाएं
आओ फिर से दीया जलाएं।
आहुति बाकी यज्ञ अधूरा
अपनों के विघ्नों ने घेरा
अंतिम जय का वज़्र बनाने
नव दधीचि हड्डियां गलाएं।
आओ फिर से दीया जलाएं।
आओ फिर से दीया जलाएं।