पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘किसान दिवस’ के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धंजलि अर्पित की और कहा कि किसानों के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
Humble tribute to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh ji on his birth anniversary. He remained devoted to the development of villages and farmers throughout his life, for which he will always be remembered: PM Narendra Modi (file photo) pic.twitter.com/4MfpgYHOdu
— ANI (@ANI) December 23, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में आगे लिखा कि वे जीवनभर गांवों और किसानों के विकास के प्रति समर्पित रहे, जिसके लिए सदैव उनका स्मरण किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था। उनकी जयंती देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी।
भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।