कोरोना: पीएम मोदी ने की डॉक्टरों के साथ बैठक, दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए दिए 'मंत्र'
कोरोना संक्रमण के कहर से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने दूसरी लहर से निपटने के लिए डॉक्टरों को कई अहम सुझाव दिए।
विस्तार
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार जारी है। देश में आज 2.74 लाख नए कोरोना मरीज मिले और 1619 की जान चली गई। लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते देश भर की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना संक्रमण के कहर से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की। पीएम मोदी ने डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों द्वारा महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें पहली लहर की तरह ही दूसरी लहर पर भी काबू पाना है। डॉक्टर टीकाकरण व महामारी को लेकर समाज में परिवर्तनकारी भूमिका निभााएं।
Today PM Narendra Modi will interact with leading doctors from across the country via video conferencing on the #COVID19 situation, at 4:30 pm. At 6 pm, he will hold a video conference with top pharma companies in the country. pic.twitter.com/39cWUhevbf
— ANI (@ANI) April 19, 2021विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने शहरों के डॉक्टरों से आग्रह किया कि उन्हें कोविड प्रबंधन का अनुभव है, वे वंचित इलाकों में कोरोना प्रोटाकॉल के पालन के लिए आनलाइन परामर्श व प्रशिक्षण दें। वीडियो कॉन्पफ्रेंसिंग के जरिए की गई बैठक में पीएम ने कोविड-19 व टीकाकरण से संबंधित मसलों पर चर्चा की। उन्होंने महामारी के दौरान डॉक्टरों, मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा देश की अमूल्य सेवाओं के लिए उनकी सराहना की।
डॉक्टर बचा रहे लाखों लोगों की जान
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने इसी समय हमारे डॉक्टरों के कठोर परिश्रम व देश की रणनीति के दम पर कोरोना लहर पर काबू पाया था। अब देश दूसरी लहर का सामना कर रहा है। ऐसे में सभी डॉक्टर व हमारे फ्रंटलाइन वर्कर पूरी ताकत से महामारी का सामना कर रहे हैं और लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने लिए कई अहम निर्णय
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने आवश्यक दवाओं, इंजेक्शनों, ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राज्य सरकारों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। महामारी से निपटने में टीकाकरण को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए पीएम मोदी डॉक्टरों से आग्रह किया कि वे अधिकाधिक रोगियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। लोगों को महामारी, टीकाकरण, इलाज आदि को लेकर चल रही अफवाहों के खिलाफ जागरूक करने का भी आह्वान किया।
पीएम ने दिए ये प्रमुख मंत्र
- वंचित क्षेत्रों में आनलाइन परामर्श दें, लोगों को जागरूक करें।
- महामारी व टीकाकरण को लेकर अफवाहों से सजग करें।
- दूसरी लहर को लेकर दहशत न फैलने दें।
- बीमार लोगों का उचित इलाज किया जाए।
- अस्पतालों में भर्ती मरीजों की काउंसिलिंग की जाए।
- आपात स्थिति न हो तो इलाज में टेलीमेडिसिन का सहारा लें ।
- अन्य बीमारियों का भी इलाज किया जाए।
दूसरी व तीसरी श्रेणी के शहरों में फैल रही महामारी
पीएम ने डॉक्टरों से कहा कि इस बार देश में दूसरी व तीसरे श्रेणी के शहरों में भी महामारी फैल रही है। ऐसे में इन शहरों में संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वे इन शहरों में सहयोगी डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें आनलाइन परामर्श दें, ताकि कोरोना के प्रोटोकॉल का सही ढंग से पालन हो।