फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to deliver Keynote address at IIT 2020 Global Summit on 4th December

पीएम मोदी आज करेंगे आईआईटी ग्लोबल समिट को संबोधित, संस्थान के पूर्व छात्र लेंगे भाग

Fri, 04 Dec 2020 12:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 04 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to deliver Keynote address at IIT 2020 Global Summit on 4th December
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आईआईटी ग्लोबल समिट 2020 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने जा रहे हैं। इस दौरान वे दुनियाभर के आईआईटीयंस को संबोधित करेंगे। चार और पांच दिसंबर को लगातार 36 घंटे चलने वाली समिट में दुनियाभर से आईआईटी के पूर्व छात्र शामिल होंगे। 

विज्ञापन


ग्लोबल वर्चुअल समिट 2020 में भारत के 23 आईआईटी संस्थानों के 50 हजार व ग्लोबली 500 एल्युमिनी भाग लेंगे। दो दिवसीय आयोजन का कीवर्ड इमेजिन, इनोवेटिव, इंवेंट रखा गया है। विश्व की सबसे बड़ी वर्चुअल समिट को पैन आईआईटी यूएसए होस्ट कर रही है।
विज्ञापन


इसकी थीम ‘आईआईटी 2020 : द फ्यूचर इज नाऊ’ रखी गई है। आयोजन में आईआईटी से पूर्व व वर्तमान में जुड़े सदस्य, छात्र, शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे। समिट में तकनीकी शोध, वैश्विक अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सांस्कृतिक संरक्षण, भोजन व वैश्विक शिक्षा से जुड़े बिंदुओं व उनमें आईआइर्टीयंस की भूमिका पर चर्चा होगी।  आयोजन का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया पर और http://www.iit2020.org लिंक पर देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर को गुजरात में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को गुजरात की यात्रा पर आएंगे और कच्छ जिले में विशाल अक्षय ऊर्जा पार्क तथा एक अलवणीकरण संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


रूपाणी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि सौर और पवन चक्की वाला यह हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा पार्क इस प्रकार का दुनिया का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसमें 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता होगी। उन्होंने कहा, 'यह परियोजना कच्छ के रेगिस्तानी क्षेत्र में शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 दिसंबर को कच्छ में इस पार्क की आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed