फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi To Address Nation Today At 6 Pm, What were main things in earlier addresses, read

पीएम मोदी कोरोना काल में आज सातवीं बार करेंगे देश को संबोधित, पढ़ें पहले के संबोधनों की मुख्य बातें

Tue, 20 Oct 2020 01:44 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 20 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi To Address Nation Today At 6 Pm, What were main things in earlier addresses, read
पीएम मोदी कोरोना काल में आज सातवीं बार राष्ट्र के नाम संदेश देंगे - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस महमारी से प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। अक्तूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम छह बजे देश को सातवीं बार संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।' माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने इस संबोधन में देश को कोरोना संकट और त्योहारों के सीजन में संक्रमण से बचने को लेकर सलाह दे सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि दिवाली को देखते हुए किसी योजना का भी एलान हो सकता है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अब तक छह बार संबोधित किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने हर भाषण में क्या कहा है...

पहला भाषण, जनता कर्फ्यू 
19 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात आठ बजे कोरोना वायरस को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए रविवार, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 22 मार्च को शाम पांच बजे, पांच मिनट तक तक उन सभी लोगों का ताली बजाकर धन्यवाद करें, जो खतरा उठाकर आवश्यक कामों में लगे हैं।

दूसरा भाषण, लॉकडाउन की शुरुआत 
24 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशवासियों से कुछ समय की मांग की। रात आठ बजे के अपने संबोधन में पीएम ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की।

तीसरा भाषण, मांगे नौ मिनट 
कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री ने तीन अप्रैल को तीसरी बार देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में लोगों से दीया जलाने की अपील की। उन्होंने देशवासियों से पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बुझाकर छत पर या बालकनी में दीये जलाने की अपील की। पीएम ने कहा, 'हम प्रकाश की ताकत से कोरोना के अंधकार को मिलकर मात देंगे।'

चौथा भाषण, लॉकडाउन बढ़ाया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र को चौथी बार संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने लॉकडाउन 2.0 का एलान किया और लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर तीन मई कर दी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों की ओर से मिले सुझावों के आधार पर लॉकडाउन को बढ़ाया था।

पांचवा भाषण, आर्थिक पैकेज का एलान
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मई को पाचवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था। इसके तहत देश के छोटे व्यापारियों, श्रमिक मजदूरों, गरीबों को आर्थिक मदद, लोन की मदद देने की घोषणा की गई।


छठा भाषण, नवंबर तक गरीबों को मुफ्त राशन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को छठी बार देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लगभग 16 मिनट के संबोधन में कोरोना को केंद्र में रखा और लोगों से लापरवाही न करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने नवंबर तक इस योजना का विस्तार किया।

छह संबोधनों की अवधि क्या रही
जनता कर्फ्यू के दिन पीएम देश को संबोधित करते हुए 29 मिनट बोले थे। 24 मार्च को पीएम मोदी 29 मिनट तक बोले। तीन अप्रैल दीप जलाने की अपील की और उस दिन सिर्फ 12 मिनट ही देश को संबोधित किया। 14 अप्रैल के दिन 25 मिनट, 12 मई को आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए 33 मिनट और 30 जून को 16 मिनट तक पीएम अपने संबोधन के दौरान बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed