फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi to address 81st edition of Mann Ki Baat today 26 September

रेडियो कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 81वीं बार करेंगे 'मन की बात'

Sun, 26 Sep 2021 06:52 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 26 Sep 2021 06:52 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi to address 81st edition of Mann Ki Baat today 26 September
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 81वां संस्करण होगा और यह आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और मोबाइल एप पर प्रसारित किया जाएगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम ऐसे समय में प्रसारित हो रहा है, जब वह अमेरिका की यात्रा से स्वदेश लौट रहे हैं। अमेरिका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 76वें सत्र को संबोधित किया और उससे पहले प्रत्यक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ ही अपने आस्ट्रेलियाई एवं जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच कंपनियों के शीर्ष अमेरिकी सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने ग्लोबल सिटीजन लाइव सम्मिट को भी संबोधित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, 29 अगस्त को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 80वां संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में एक कृषि विज्ञान केंद्र और तमिलनाडु में कांजीरांगल पंचायत के प्रयासों की सराहना की थी, जो गांव के अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य पहल के लिए थी। बता दें कि 'मन की बात' प्रधानमंत्री के संबोधन का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed