फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi tells Benefits of New Farm law amid farmers protest in his Radio Programme Mann Ki Baat

'मन की बात' से किसानों को मनाने का प्रयास, पीएम ने उदाहरण देकर समझाए नए कानून के फायदे

Sun, 29 Nov 2020 12:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 29 Nov 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi tells Benefits of New Farm law amid farmers protest in his Radio Programme Mann Ki Baat
नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। आंदोलन कर रहे किसानों ने केंद्र के बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के जरिए एक बार फिर किसानों का मन बदलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि बीते दिनों हुए कृषि सुधारों से किसानों के लिए नई संभावनाओं को द्वार खुले हैं। उदाहरण देकर नए अधिकार और अवसर भी प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत में खेती और उससे जुड़ी चीजों के साथ नए आयाम जुड़ रहे हैं। बीतें दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'बरसों से किसानों की जो मांग थी, जिन मांगों को पूरा करने के लिए किसी न किसी समय में हर राजनीतिक दल ने उनसे वादा किया था। वो मांगे पूरी हुई हैं। काफी विचार विमर्श के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी स्वरूप दिया है।' 

यह भी पढ़ें: संजय राउत ने कहा, किसानों के साथ आतंकियों जैसा हो रहा व्यवहार, उन्हें खालिस्तानी बताना अपमान

उन्होंने कहा, 'इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए हैं बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले हैं। नए अवसर भी मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा, कानून में एक और बहुत बड़ी बात है, इस कानून में ये प्रावधान किया गया है कि क्षेत्र के एसडीएम को एक महीने के भीतर ही किसान की शिकायत का निपटारा करना होगा। उन्होंने महाराष्ट्र के एक किसान जितेंद्र भोइजी का उदाहरण देकर बताया कि कैसे उन्होंने नए कानून का फायदा उठाकर अपना बकाया वसूल कर लिया।


'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों से गांवों के किसानों को कृषि सुधारों और आधुनिक कृषि को लेकर जागरुक कर देश में हो रहे बदलाव का सहभागी बनने की अपील की। 

दूसरी तरफ, कृषि कानूनों को लेकर लगातार तीन दिनों से आंदोलनरत किसान रविवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखने को लेकर अडिग हैं। किसान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह प्रस्ताव मानने को तैयार नहीं हैं कि पहले वे शांतिपूर्वक बुराडी के निरंकारी मैदान में शिफ्ट हों तो सरकार दूसरे ही दिन उनसे बात करेगी। 

शनिवार को रात भर दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती रही। किसानों ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि वो यहां से कहीं नहीं जाएंगे। आज एक बार फिर सिंघु बॉर्डर पर ही किसानों की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed