फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Telangana Visit unveil projects worth Rs 8000 cr Ahead of Assembly elections Updates

PM Modi in Telangana: 'एनडीए में शामिल होना चाहते थे केसीआर'; पीएम मोदी ने बताई राज की एक बात

Tue, 03 Oct 2023 05:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 03 Oct 2023 05:14 PM IST
सार

मोदी ने प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत 20 क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) की भी आधारशिला रखी। ये सीसीबी आदिलाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, जयशंकर भूपालपल्ली, जोगुलाम्बा गडवाल, हैदराबाद, खम्मम, कुमुरम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, महबूबनगर (बडेपल्ली), मुलुगु, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, नारायणपेट, निर्मल, राजन्ना सिरसिला, रंगारेड्डी ( महेश्वरम), सूर्यापेट, पेद्दापल्ली, विकाराबाद और वारंगल (नरसंपेट) में हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Telangana Visit unveil projects worth Rs 8000 cr Ahead of Assembly elections Updates
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना के निजामाबाद के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 8,000 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चरण 1 की पहली 800 मेगावाट इकाई भी शामिल है इस दौरान उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया। दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार जिस प्रोजेक्ट की शुरूआत करती है उसे पूरा भी करके दिखाती है। मैंने 2016 में इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी, अब इसके लोकार्पण का सौभाग्य भी मुझे मिला है। यही हमारी सरकार का नया वर्क कल्चर है। 
विज्ञापन


एनडीए में शामिल होना चाहते थे केसीआर- पीएम मोदी
रैली में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा का समर्थन लेने के लिए एनडीए में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।  यहां एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि वह एक ऐसा राज बताने जा रहे हैं जो उन्होंने अब तक नहीं बोला है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बताई राज की बात
पीएम मोदी ने कहा कि मैं एक राज की बात बताने जा रहा हूं। जब हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का इलेक्शन हुआ, उसमें भाजपा 48 सीटें जीतकर आई थी। केसीआर को तब सपोर्ट की जरूरत थी। पीएम मोदी ने कहा कि वो पहले बहुत सम्मान करते थे। इस चुनाव से पहले, वह हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करते थे, लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर दिल्ली में मुझसे मिलने आए…उन्होंने मुझसे कहना शुरू किया कि देश आपके नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे भी उन्हें समर्थन देने के लिए कहा। मैंने उनसे (केसीआर से) कहा कि उनके कार्यों के कारण वह उनके साथ नहीं जुड़ सकते। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लोगों को धोखा नहीं दे सकती। पीएम मोदी ने कहा मैंने उन्हें एनडीए में शामिल करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा, एक बार सीधे तौर पर केसीआर को मना करने के बाद वे दोबारा मेरे पास आए। उन्होंने बताया कि वह अपना सब कारोबार बेटे केटी रामा राव को सौंपने जा रहे हैं और मेरा आशीर्वाद मांगा। मोदी ने कहा, मैंने केसीआर को बताया कि यह लोकतंत्र है और उनके बाद सरकार कौन चलाएगा यह फैसला तेलंगाना की जनता करेगी। यह फैसला करने वाले वे कौन हैं। मोदी ने कहा, क्या आप कोई राजा हैं जो यह तय करेंगे कि आपके बाद सत्ता की गद्दी पर कौन बैठेगा? ऐसा बिल्कुल नहीं है। मोदी ने कहा, भाजपा सत्ता में आई तो बीआरएस सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करेगी।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम की भी चर्चा की
उन्होंने कहा कि तेलंगाना की मेरी बहनों ने इतिहास बनाया है। कुछ ही दिन पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया है। कांग्रेस और उसकी I.N.D.I. Alliance, ये घमंडिया गठबंधन 30 सालों से उसे रोक के रखे थे, उनको परवाह ही नहीं थी। भांति-भांति के चालाकियां करते थे, दिखावा करते थे और खेल दूसरा खेलते थे। लेकिन इस बार देश की माताओं-बहनों और नारी शक्ति की संगठित ताकत की वजह से सारे घमंडिया के लोगों को संसद के अंदर मजबूरी से समर्थन करना पड़ा है। 

तेलंगाना में बस एक ही परिवार ने यहां के लाखों परिवार के सपनों पर कब्जा कर लिया है। वर्तमान तेलंगाना में या तो केसीआर खुद है या उनके बेटे हैं या उनकी बेटी हैं या उनके भतीजे हैं या उनके भांजे हैं या फिर उनके ससुराल वाले हैं। इनके पास कोई काम नहीं है, इनका का काम लूटना है और अपने परिवार को अमीर बनाना है।

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रजा का महत्व होना चाहिए, परिवारवादियों का नहीं और इन्होंने तो लोकतंत्र को लूट-तंत्र बना दिया है, प्रजातंत्र को परिवार-तंत्र बना दिया है। गौरतलब है कि उनका यह दौरा महबूबनगर में रैली को संबोधित करने के दो दिन बाद हो रहा है।  

इससे पहले, पीएम मोदी ने कहा कि आज पेद्दापल्ली जिले में एनटीपीसी के सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई राष्ट्र को समर्पित की गई। बहुत जल्द इसकी दूसरी इकाई भी चालू हो जाएगी। पहले और दूसरे चरण के पूरा होने के बाद, संयंत्र की स्थापित क्षमता 4,000 मेगावाट हो जाएगी। मोदी ने कहा, मुझे यह जानकर खुशी हुई कि यह संयंत्र पूरे देश में एनटीपीसी का सबसे आधुनिक संयंत्र है। इस संयंत्र में उत्पादित बिजली से तेलंगाना को काफी फायदा होगा। यह संयंत्र राज्य को कम लागत वाली बिजली प्रदान करेगा और इसके आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। पीएम ने मनोहराबाद और सिद्दीपेट को जोड़ने वाली नई लाइन और धर्माबाद-मनोहराबाद और महबूबनगर-कुर्नूल के बीच विद्युतीकरण परियोजना सहित रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला
मोदी ने प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत 20 क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) की भी आधारशिला रखी। ये सीसीबी आदिलाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, जयशंकर भूपालपल्ली, जोगुलाम्बा गडवाल, हैदराबाद, खम्मम, कुमुरम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, महबूबनगर (बडेपल्ली), मुलुगु, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, नारायणपेट, निर्मल, राजन्ना सिरसिला, रंगारेड्डी ( महेश्वरम), सूर्यापेट, पेद्दापल्ली, विकाराबाद और वारंगल (नरसंपेट) में हैं।

 

निजामाबाद क्षेत्र से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की बेटी और बीआरएस पार्टी की एमएलसी के. कविता के चुनाव लड़ने की संभावना है। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में के. कविता को निजामाबाद क्षेत्र से ही भाजप प्रत्याशी डी अरविंद से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बावजूद कविता के इस क्षेत्र से फिर से एक बार चुनाव लड़ने की उम्मीद है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed