फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra modi tamilnadu speech today, Chennai metro Rail projects inaugrated and arjun tank handed over to Army

तमिलनाडुः प्रधानमंत्री मोदी ने दी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात, सेना को सौंपा अर्जुन टैंक

Sun, 14 Feb 2021 03:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi tamilnadu speech today, Chennai metro Rail projects inaugrated and arjun tank handed over to Army
पीएम मोदी तमिलनाडु में जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : twitter@bjp4india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में चेन्नई मेट्रो रेल के पहले चरण के विस्तार का उद्घाटन किया और रेलवे समेत अलग-अलग क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इसे स्वदेशी विकास का प्रतीक करार दिया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से डीआरडीओ द्वारा विकसित अर्जुन मेन बैटल टैंक (MK-1A) को भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमआर नरवणे को सौंप दिया। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने पीएम मोदी को MK-1A का मॉडल पेश किया, जिसे उन्होंने सेना प्रमुख को सौंप दिया।
विज्ञापन


इससे पहले नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में मोदी ने उत्तरी चेन्नई में वाशरमैनपेट को विमको नगर से जोड़ने वाले मेट्रो के 9.01 किलोमीर लंबे भाग का उद्घाटन किया। इस परियोजना में 3,770 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विस्तार की वजह से पहले चरण की कुल लंबाई 54.05 किलोमीटर हो गई है और लोग उत्तर चेन्नई क्षेत्र से मेट्रो का इस्तेमाल करते हुए दक्षिण में हवाई अड्डे तक की यात्रा कर सकते हैं। मोदी ने चेन्नई बीच अट्टीपट्टू की चौथी लाइन और विल्लुपुर की मयलादुथुरई तंजावुर/मयलादुथुरई तिरुवुर एकल रेल लाइन के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया।

उन्होंने आईआईटी मद्रास में एक डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण पहले चरण में 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नजदीकी थय्यूर में किया जाएगा। कैंपस का निर्माण दो लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल का बजट सुधारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विश्व बड़े उत्साह और सकारात्मकता के साथ भारत की ओर से देख रहा है। भारत की 130 करोड़ जनता के कठिन परिश्रम की बदौलत यह दशक भारत का होने वाला है।

उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है बल्कि वैश्विक मुद्दा है। उन्होंने कहा, ‘‘बूंद-बूंद के साथ ज्यादा फसल।’’

कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम तथा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एम थंबीदुरई, के पी मनुस्वामी और गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने शिरकत की।


नेहरू इंडोर स्टेडियम के परिसर से लेकर शहर के पेरियामेट इलाके में त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा की गई थी। प्रधानमंत्री की संक्षिप्त यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों के तहत यातायात को मोड़ा गया था और पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed