फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi talked with Russian President Vladimir Putin over phone call

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बात, संविधान संशोधन के लिए दी बधाई

Thu, 02 Jul 2020 04:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Jul 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi talked with Russian President Vladimir Putin over phone call
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीआईबी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन को द्वितीय विश्व युद्ध में जीत के 75 साल पूरे होने के जश्न में कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने पुतिन को रूस में संविधान संशोधन के लिए सफल मतदान होने पर भी बधाई दी। 

विज्ञापन


रूस में संविधान संशोधन के लिए कराया गया जनमत संग्रह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, जनता ने संविधान संशोधन के लिए कराए गए जनमत संग्रह में पुतिन की दावेदारी का समर्थन किया है। इस तरह व्लादिमीर पुतिन अब 2036 तक सत्ता में काबिज रह सकेंगे। 
विज्ञापन


हाल ही में, रूस के राष्ट्रपति पुतिन को 2036 तक पद पर बने रहने का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन कानून पर जनता की राय मांगी गई थी। इस मतदान में जनता ने संशोधन को मंजूरी दी। कोरोना संकट और विरोध के बीच यह जनमत संग्रह सात दिनों तक चला और बुधवार को जाकर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रूस में द्वितीय विश्वयुद्ध की जीत का जश्न भी चल रहा था। इसमें भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी भी शामिल हुईं। 75वीं विजय दिवस परेड में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। साथ ही चीनी सैनिकों और उनके रक्षामंत्री ने भी इसमें भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed