फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Surat Hails Economic Growth message for a book fair being held in Ahmedabad Updates

PM Modi Gujarat: पीएम बोले- भारत का पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना साधारण उपलब्धि नहीं, पुस्तक मेले पर कही यह

Thu, 08 Sep 2022 05:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 08 Sep 2022 05:32 PM IST
सार

अहमदाबाद में 'नवभारत साहित्य मंदिर' द्वारा आयोजित पुस्तक मेले के उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में पुस्तक मेले की जो परंपरा शुरू की है ये समय के साथ और ज्यादा समृद्ध होती जा रही है जिसके जरिए गुजरात के साहित्य और ज्ञान का विस्तार हो रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Surat Hails Economic Growth message for a book fair being held in Ahmedabad Updates
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत का दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। हर भारतीय को इस पर गर्व है। वे सूरत के ओलपाड इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले आठ साल के दौरान सरकार ने गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए हैं। इनमें 10 लाख घर अकेले गुजरात में ही बनाए गए हैं। पिछले दो दशकों में यहां मेडिकल कॉलेज की संख्या 11 से बढ़कर 31 हो चुकी है। एक एम्स अस्पताल (राजकोट में) बन रहा है। कई नए मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अहमदाबाद में 'नवभारत साहित्य मंदिर' द्वारा आयोजित पुस्तक मेले के उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में पुस्तक मेले की जो परंपरा शुरू की है ये समय के साथ और ज्यादा समृद्ध होती जा रही है जिसके जरिए गुजरात के साहित्य और ज्ञान का विस्तार हो रहा है।  इसके साथ ही नए युवा साहित्यकारों, लेखकों को भी एक मंच मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात में आप सबके बीच था, तब गुजरात ने भी ‘वांचे गुजरात’ अभियान शुरू किया था। आज ‘कलम नो कार्निवल’ जैसे अभियान गुजरात के उस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। पुस्तक और ग्रंथ, ये दोनों हमारी विद्या उपासना के मूल तत्व हैं।गुजरात में पुस्तकालयों की तो बहुत पुरानी परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष ये पुस्तक मेला एक ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव का एक आयाम ये भी है कि हम हमारी आजादी की लड़ाई के इतिहास को कैसे पुनर्जीवित करें।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘कलम नो कार्निवल’ जैसे आयोजन देश के इस अभियान को गति दे सकते हैं। पुस्तक मेले में आजादी की लड़ाई से जुड़ी किताबों को विशेष महत्व दिया जा सकता है। मुझे विश्वास है ये आयोजन इस दिशा में एक सकारात्मक माध्यम साबित होगा।


उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में ये सोच हावी होती जा रही है कि जब जरूरत होगी तो इंटरनेट की मदद ले लेंगे। तकनीक हमारे लिए निःसन्देह जानकारी का एक महत्वपूर्ण जरिया है, लेकिन वो किताबों को, किताबों के अध्ययन को रिप्लेस करने का तरीका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed