फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm narendra modi speech highlights today covid vaccination oxygen supply Crisis

कोरोना संकट : पीएम मोदी बोले- हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले, सरकार हर स्तर पर कर रही प्रयास

Tue, 20 Apr 2021 09:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Apr 2021 09:49 PM IST
सार

  • पीएम मोदी ने देश में कोरोना से बिगड़े हालात समेत ऑक्सीजन संकट पर भी बात की
  • उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है

विज्ञापन
Pm narendra modi speech highlights today covid vaccination oxygen supply Crisis
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देर शाम देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश में कोरोना से बिगड़े हालात समेत ऑक्सीजन संकट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने की तैयारी तेजी से शुरू कर दी गई है। एक लाख नए सिलिंडर पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का अस्पतालों में ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो इस पर भी तेजी से काम हो रहा है। पीएम ने कहा कि रेलवे के द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी चलाई जा रही है।  
विज्ञापन


ऑक्सीजन संकट के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश आज फिर बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ सप्ताह पहले तक स्थितियां संभली हुई थीं और फिर ये कोरोना की दूसरी वेव तूफान बनकर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो पीड़ा आपने सही है, जो पीड़ा आप सह रहे हैं, उसका मुझे एहसास है। जिन लोगों ने बीते दिनो में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के रूप में, मैं आपके दुःख में शामिल हूं। चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है।

वैक्सीन पर भी बोले पीएम मोदी
हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके बहुत कम समय में देशवासियों के लिए वैक्सीन विकसित की हैं। आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है। भारत की कोल्ड चेन व्यवस्था के अनुकूल वैक्सीन हमारे पास है। यह एक सामूहिक प्रयास है जिसके कारण हमारा भारत, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू कर पाया।

टीकाकरण के पहले चरण से ही गति के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक, जरूरतमंद लोगों तक वैक्सीन पहुंचे। दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़, फिर 11 करोड़ और अब 12 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए गए हैं।


पीएम ने कहा कि कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है। एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed