पीएम मोदी बोले: तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण पर जोर; जब सरकार खुद लोगों के पास जाती है तो भेदभाव खत्म होता है
प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी की कुछ लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि इतने छोटे क्षेत्र में चहुं दिशा में आधुनिक विकास कैसे होता है, ये हमने देखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दादरा और नगर हवेली के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 4,873 करोड़ की लागत से 96 प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा में नमो चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान का दौरा कर संस्थान देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने सिलवासा में एक भव्य रोडशो में भी हिस्सा लिया।
#WATCH | PM Narendra Modi interacts with construction workers who build the NAMO Medical Education & Research Institute in Silvassa, Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu pic.twitter.com/36nodP8xKA
— ANI (@ANI) April 25, 2023विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी की कुछ लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि इतने छोटे क्षेत्र में चहुं दिशा में आधुनिक विकास कैसे होता है, ये हमने देखा है। अब हमारा सिलवासा पहले वाला नहीं है, ये अब कॉस्मोपॉलिटन हो गया है। हिन्दुस्तान का कोई कोना नहीं होगा जिसके लोग सिलवासा में न रहते हों।
उन्होंने कहा कि आज मुझे फिर लगभग 5,000 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने का मौका मिला है। आज जिन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है उनमें से कई का शिलान्यास का मौका आपने मुझे ही दिया था। पिछले 9 वर्षों में हमने देश में एक नई कार्यशैली विकसित की है। अब जिस कार्य की नींव रखी जाती है, उसे तेजी से पूरा करने का भी भरसक प्रयास किया जाता है। एक काम पूरा करते ही हम दूसरा काम शुरू कर देते हैं।
PM मोदी ने कहा कि आज देश में तुष्टीकरण पर नहीं संतुष्टीकरण पर बल दिया जा रहा है। जब सरकार खुद लोगों के दरवाजे तक जाती है तो भेदभाव खत्म होता है, भ्रष्टाचार खत्म होता है, भाई-भतीजावाद खत्म होता है।
उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों दशक बीत गए लेकिन दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बना...जिन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया उन्हें यहां के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय की चिंता कभी नहीं हुई। वे समझते थे कि इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश का विकास करके उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
#WATCH | PM Narendra Modi held a roadshow in Silvassa, Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu, earlier today pic.twitter.com/uKODuvhxqa
— ANI (@ANI) April 25, 2023
100वीं मन की बात का बेसब्री से इंतजार: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100वीं मन की बात का बेसब्री से इंतजार है। इसका प्रसारण 30 अप्रैल को होगा। उन्होंने कहा कि यह वर्ष मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। यह लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, चाहे वह रागी कुकीज हो या इडली। वे केक की तरह बिक रहे हैं और इससे किसानों की आय बढ़ रही है। मैंने मन की बात में कई बार मोटे अनाज का जिक्र किया... आप सभी जानते हैं कि अगले रविवार मन की बात अपना शतक पूरा कर लेगी, यह 100वां एपिसोड होगा। मन की बात भारत के लोगों की विशेषताओं को उजागर करने और देश की विशिष्टता की प्रशंसा करने का एक बहुत अच्छा मंच बन गया है। आप लोगों की ही तरह मुझे भी 100वीं मन की बात का बेसब्री से इंतजार है।
देवका सीफ्रंट राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में देवका सीफ्रंट राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने देवका सीफ्रंट के निर्माण कार्य में लगे कामगारों से मुलाकात भी की।
#WATCH | PM Narendra Modi dedicates Devka Seafront to the nation and interacts with the construction workers in Daman pic.twitter.com/XStV2K0Mmt
— ANI (@ANI) April 25, 2023
प्रधानमंत्री ने रामानुजाचार्य की जयंती पर उन्हें नमन किया
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 11वीं सदी के हिंदू संत श्री रामानुजाचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में काम किया, जो आधुनिक और सौहार्दपूर्ण हो। रामानुजाचार्य वैष्णव परंपरा के महान दार्शनिक के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म 1017 ई. में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुआ था।
लोगों को त्रिसूर पूरम पर्व की बधाई दी
पीएम मोदी ने त्रिसूर के श्री सीताराम स्वामी मंदिर और श्री शिवा मंदिर के एक कार्यक्रम को वीडियो संदेश से संबोधित किया। PM मोदी ने कहा कि केरल और त्रिसूर के सभी भाई-बहनों को त्रिसूर पूरम पर्व की बहुत बहुत बधाई। त्रिसूर को केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। त्रिसूर अपनी इस पहचान को जीवंत बनाए हुए है। श्री सीताराम स्वामी मंदिर वर्षों से इस दिशा में एक ऊर्जावान केंद्र के रूप में काम करता रहा है। सभी श्रद्धालुओं को कुंभाभिषेकम की शुभकामनाएं देता हूं। विशेष रूप से श्री टी.एस. कल्याणरामन जी को और कल्याण परिवार के सभी सदस्यों का अभिनंदन करूंगा।
उन्होंने कहा कि त्रिसूर और श्री सीताराम स्वामी मंदिर आस्था के शीर्ष शिखर पर तो हैं ही, भारत की चेतना और आत्मा के प्रतिबिंब भी हैं। मध्य काल में जब विदेशी आक्रांता हमारे मंदिरों और प्रतीकों को ध्वस्त कर रहे थे तब उन्हें लगा था कि वे भारत की पहचान को मिटा देंगे लेकिन वे इस बात से अंजान थे कि भारत प्रतीकों में दिखाई तो देता है लेकिन भारत जीता है ज्ञान में, वैचारिक बोध में इसलिए भारत समय की दी हुई हर चुनौती का सामना करके भी जीवंत रहा है।