{"_id":"61bfb038cdb46e5c7c6d747d","slug":"pm-narendra-modi-says-the-government-is-committed-to-promoting-good-governance-with-the-interest-of-the-people-and-the-thinking-of-citizens-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली : पीएम मोदी ने कहा- सरकार लोगों के हित और नागरिक पहले की सोच के साथ सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई दिल्ली : पीएम मोदी ने कहा- सरकार लोगों के हित और नागरिक पहले की सोच के साथ सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
Mon, 20 Dec 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:50 AM IST
सार
आज से शुरू होने वाले सुशासन सप्ताह के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कुशल प्रक्रिया और सुगम प्रशासन के बल पर सरकार पारदर्शी व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रही है, ताकि विकास को सर्वांगीण और सर्वसमावेशी बनाया जा सके।
विज्ञापन
प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि सरकार लोगों के हित और नागरिक पहले की सोच के साथ सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज से शुरू होने वाले सुशासन सप्ताह के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कुशल प्रक्रिया और सुगम प्रशासन के बल पर सरकार पारदर्शी व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रही है, ताकि विकास को सर्वांगीण और सर्वसमावेशी बनाया जा सके।
विज्ञापन
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), कार्मिक मंत्रालय, सार्वजनिक शिकायतें और पेंशन, विदेश मंत्रालय, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, कार्मिक और ट्रेनिंग विभाग, पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग और पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्रालय मिलकर 20 से 25 दिसंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘सुशासन सप्ताह’ मनाएंगे।
विज्ञापन
इस सप्ताह की थीम ‘प्रशासन गांव की ओर’ है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जिलों में नागरिकों की शिकायतें निपटाने का अभियान चलाया जाएगा और सेवाओं में सुधार किया जाएगा। एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया कि सुशासन सप्ताह की शुरुआत कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन