फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi says that labour reforms will ensure well being of workers and give a boost to economic growth

लालफीताशाही को खत्म कर उद्योग और श्रमिकों को सशक्त बनाएंगे श्रम सुधार : पीएम मोदी

Wed, 23 Sep 2020 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 23 Sep 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi says that labour reforms will ensure well being of workers and give a boost to economic growth
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

देश के संगठित और असंगठिक दोनों प्रकार के श्रमिकों को सुविधाएं देने के लिए नए श्रम विधेयक को बुधवार को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई। इसे मंजूरी मिलने के बाद अब श्रमिकों को भी नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा और उन्हें भी वेतन का डिजिटल भुगतान किया जाएगा। लोकसभा में यह विधेयक मंगलवार को पारित हो गया था। 

विज्ञापन


इस विधेयक के पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि लंबे समय से जिसकी जरूरत थी वह श्रम सुधार संसद द्वारा पारित कर दिए गए हैं। ये सुधार हमारे मेहनती श्रमिकों की भलाई सुनिश्चित करेंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगे। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा, ये श्रम सुधार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार में आसानी) सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लिखा कि लालफीताशाही और इंस्पेक्टर राज को कम करके उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए ये भविष्य के विधान हैं। इन सुधारों से श्रमिकों और उद्योगों दोनों की बेहतरी के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखा कि नया श्रम कोड न्यूनतम मजदूरी और मजदूरी का समय पर भुगतान करता है और श्रमिकों की व्यावसायिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। सुधार कार्य के बेहतर माहौल में योगदान देंगे, जिससे आर्थिक विकास की गति तेज होगी।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया श्रम कोड न्यूनतम मजदूरी को बराबरी पर लाता है और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों की व्यावसायिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि ये सुधार कार्य का बेहतर माहौल बनाने में योगदान देंगे, जिससे आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed