{"_id":"6006ec6c6fa6cd1a686a04eb","slug":"pm-narendra-modi-says-supplies-of-covid-vaccines-to-several-countries-will-commence-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बड़ी घोषणा- पड़ोसी देशों के लिए कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति बुधवार से होगी शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की बड़ी घोषणा- पड़ोसी देशों के लिए कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति बुधवार से होगी शुरू
Tue, 19 Jan 2021 07:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन के निर्यात को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति बुधवार से शुरू हो जाएगी और आगे आने वाले दिनों में इसका अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भारत को एक लंबे समय तक भरोसेमंद साझेदार के रूप में सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार को पड़ोसी और प्रमुख भागीदार देशों से भारतीय निर्मित टीकों की आपूर्ति के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं। भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स को अनुदान सहायता के तहत आपूर्ति 20 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
भारत बायोटेक से 45 लाख खुराक खरीदेगी सरकार
भारत बायोटेक को कोविड-19 के अपने टीके ‘कोवैक्सीन’ की 45 लाख अतिरिक्त खुराकों के लिए केंद्र से आशय पत्र मिला है। सूत्रों ने बताया कि इन 45 लाख खुराकों में से आठ लाख से अधिक खुराक मॉरीशस, फिलीपींसऔर म्यांमार जैसे मित्र देशों को सद्भावना के तौर पर नि:शुल्क दी जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी पहले ऑर्डर की गई 20 लाख खुराकों को भी यहां से कुछ ही दिन में भेजेगी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी को कोवैक्सीन की अतिरिक्त 45 लाख खुराकों की आपूर्ति के लिए हाल में आशय पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय जब कंपनी को ऑर्डर देगा, तब खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।