फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi says number of Ayushman Bharat beneficiaries crossed one crore in less than two years

पीएम मोदी ने कहा- दो साल में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या हुई एक करोड़ के पार

Wed, 20 May 2020 11:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 20 May 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi says number of Ayushman Bharat beneficiaries crossed one crore in less than two years
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है और इस योजना का काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मोदी ने सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरूआत की थी। इसे सरकार ने कहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।'
विज्ञापन


उन्होंने इस योजना के सभी लाभार्थियों और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आयुष्मान भारत से जुड़े सभी डॉक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा, 'इस योजना ने अनेक भारतीयों का भरोसा जीता है जिसमें खासतौर पर गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुगमता है।

 उन्होंने बताया, 'लाभाथिर्यों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सेवा न केवल पंजीकृत स्थान पर बल्कि भारत के किसी भी हिस्से में उपलब्ध हो सकती है।' उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को भी मदद मिलती है जो घर से दूर होते हैं या ऐसे स्थान पर पंजीकृत होते हैं जहां से वे संबंधित नहीं हैं।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने सरकारी दौरे के समय भी वे आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से बात करते रहे हैं। मोदी ने कहा, 'इन दिनों यह संभव नहीं है लेकिन मैंने आयुष्मान भारत के एक करोड़वीं लाभार्थी पूजा थापा के साथ टेलीफोन पर बात की।' प्रधानमंत्री ने थापा के साथ बातचीत का आडियो क्लिप भी जारी किया। 


थापा एक सैनिक की पत्नी हैं जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत शिलांग में सर्जरी के बारे में बताया। उनके पति मणिपुर में तैनात हैं और कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण उनके साथ अभी नहीं है। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed