{"_id":"596b9d374f1c1be1788b45a1","slug":"pm-narendra-modi-said-it-is-not-good-for-country-who-cooperating-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने लालू पर साधा निशाना, बोले- लूटने वालों का साथ देकर देश का नहीं होगा भला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने लालू पर साधा निशाना, बोले- लूटने वालों का साथ देकर देश का नहीं होगा भला
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
modi
लालू परिवार पर भ्रष्टाचार मामले में जारी कार्रवाई के कारण बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में मचे महाभारत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक शब्दों में कार्रवाई जारी रखने की घोषणा की है। मानसून सत्र से पूर्व बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि सियासी साजिश के आरोपों के बहाने बच निकलने की तरकीब काम नहीं आएगी। इस दौरान उन्होंने भ्रष्ट नेताओं के साथ खड़े दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि देश को लूटने वालों के साथ खड़ा होने से देश को कुछ नहीं हासिल होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के अभियान का जिक्र करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजनीतिक दलों को नेताओं की गिरती साख का हवाला देते हुए देश को लूटने वालों के साथ खड़ा न होने की नसीहत भी दी। कार्रवाई जारी रखने का साफ संकेत देते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा। महज सियासी साजिश की बात करके बचने का रास्ता देख रहे लोगों को निराशा हाथ लगेगी।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि कई दशकों से राजनीतिज्ञों की साख हमारे ही बीच के कुछ नेताओं के बर्ताव के कारण कटघरे में है। साख बहाली के लिए कार्रवाई के जरिए हमें लोगों को भरोसा दिलाना होगा कि हर नेता न तो दागी है और न ही हर नेता पैसे केपीछे भागता है। इसके लिए सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता के साथ भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई आवश्यक है। हर दल को ऐसे नेताओं की पहचान कर उसे अपने दल की राजनीतिक यात्रा से अलग करना होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने इस दौरान भ्रष्ट नेताओं के साथ खड़े दलों और नेताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर कानून अपना काम कर रहा है तो सियासी साजिश की बात करके बचने का रास्ता देख रहे लोगों के प्रति भी हमें एकजुट होना होगा। क्योंकि जिन लोगों ने देश को लूटा है, उसके साथ खड़े रह कर देश को कुछ हासिल नहीं होने वाला।