फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi said I am happy that my first foreign trip to Bangladesh is taking place after the launch of covid 19 in Bengal

पीएम बोले: खुश हूं कि कोविड-19 की शुरुआत के बाद मेरी पहली विदेश यात्रा बांग्लादेश की हो रही है

Fri, 26 Mar 2021 12:29 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 26 Mar 2021 12:29 AM IST
सार

  • बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अपनी समकक्ष शेख हसीना के साथ विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे।
  • बांग्लादेश के साथ भारत के गहरे संबंध हैं।
  • मोदी ने कहा कि वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आज और कल बांग्लादेश की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi said I am happy that my first foreign trip to Bangladesh is taking place after the launch of covid 19 in Bengal
पीएम मोदी- बांग्लादेश यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत की साझेदारी पड़ोसी प्रथम नीति का अहम स्तंभ है तथा दोनों देश इसे और गहरा व बहुआयामी बनाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अपनी समकक्ष शेख हसीना के साथ विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई की पिछले साल कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा ऐसे पड़ोसी मित्र देश की हो रही है, जिसके साथ भारत के गहरे संबंध हैं। मोदी ने कहा कि वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आज और कल बांग्लादेश की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश रवाना होने से पहले जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे खुशी है कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद किसी ऐसे पड़ोसी मित्र देश की यह मेरी पहल विदेश यात्रा है, जिसके साथ भारत के सांस्कृतिक, भाषायी और दोनों देशों के लोगों के बीच आपस में गहरे संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश में मनाई जा रही इसके राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि वह पिछली शताब्दी के कद्दावर नेताओं में से एक थे, जिनका जीवन और आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा, उनकी स्मृति को अपना सम्मान देने के लिए मैं तुंगीपाड़ा में बंगबंधु की समाधि पर जाने के लिए उत्सुक हूं। इस बीच, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह बंगबंधु के जीवन और आदर्शों को याद करने, बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई व दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोहों में शिरकत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, बांग्लादेश के साथ हमारी साझेदारी हमारी पड़ोसी प्रथम नीति का एक अहम स्तंभ है तथा हम इसे और गहरा एवं बहुआयामी बनाने को प्रतिबद्ध हैं। हम प्रधानमंत्री शेख हसीना के गजब के नेतृत्व में बांग्लादेश की उत्कृष्ट विकास यात्रा को समर्थन जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मोदी ने कहा कि वह पौराणिक परंपरा की 51 शक्तिपीठों में से एक प्राचीन जशोरेश्वरी काली मंदिर में देवी काली की पूजा करने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से ओराकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ अपनी बातचीत की प्रतीक्षा कर रहे हैं जहां से श्री हरिचंद्र ठाकुर जी ने अपने पवित्र संदेश का प्रसार किया था।

मोदी ने कहा, पिछले वर्ष दिसम्बर में प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ रचनात्मक वर्चुअल बैठक के बाद, मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ गहन चर्चा होगी। मैं महामहिम राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और अन्य बांग्लादेशी गणमान्य लोगों के साथ भी अपनी बैठक की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा, मेरी यात्रा प्रधानमंत्री शेख हसीना के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत बांग्लादेश की उल्लेखनीय आर्थिक और विकासात्मक प्रगति के लिए न केवल उनकी सराहना करने का अवसर होगी, बल्कि इन उपलब्धियों के लिए भारत के सहयोग के लिए भी प्रतिबद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed