फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi said decisions taken in cabinet meeting are the part of journey of reforms

केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी, 'सुधार यात्रा जारी है'

Wed, 24 Jun 2020 06:44 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 24 Jun 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi said decisions taken in cabinet meeting are the part of journey of reforms
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का उद्देश्य आर्थिक विकास तथा अंतरिक्ष में देश की उन्नति को गति प्रदान करना एवं किसानों, ग्रामीणों व छोटे कारोबारों की मदद करना है। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि इन फैसलों से करोड़ों भारतीय लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने ग्रहों की खोज के मिशनों समेत अंतरिक्ष की गतिविधियों में निजी क्षेत्र को शामिल होने की अनुमति देने के फैसले का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, 'सुधार यात्रा जारी है।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार को मंत्रिमंडल की मंजूरी देश को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से अग्रणी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सुधारों से निजी क्षेत्र की भागीदारी भी बढ़ेगी।' वहीं, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) क्षेत्र के संबंध में लिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु ऋण खातों के लिए ब्याज सहायता योजना शुरू की है। उन्होंने कहा, 'यह योजना छोटे कारोबारों को बहुत सहयोग और स्थिरता प्रदान करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पशुधन बुनियादी विकास निधि की स्थापना इस क्षेत्र की मजबूती के लिए कारगर होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'निवेश और विशेष रूप से डेयरी क्षेत्र में बुनियादी विकास को गति मिलेगी।'


कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दरजा दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश, पर्यटन क्षेत्र और भगवान बुद्ध के आदर्श विचारों से प्रेरित लोगों के लिए शुभ समाचार है। उन्होंने कहा, 'इससे कनेक्टिविटी में और सुधार होगा। अधिक पर्यटक और तीर्थयात्री आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उत्पन्न होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed