{"_id":"5b9a3138867a557f1744546c","slug":"pm-narendra-modi-said-congress-is-in-icu-mahagathbandhan-is-a-coalition-of-opportunists","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस आईसीयू में, अवसरवादी लोगों का गठजोड़ है महागठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस आईसीयू में, अवसरवादी लोगों का गठजोड़ है महागठबंधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Sep 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Modi Vs Rahul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा विजय माल्या को भगाने में मदद करने के कांग्रेस के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज आईसीयू में है और उसे अपने अस्तित्व के लिए विभिन्न दलों के 'सपोर्ट सिस्टम' की जरूरत है। मोदी ने महागठबंधन को अवसरवादी लोगों का गठजोड़ करार दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से संवाद करते हुए कहा, "आज महागठबंधन गांठों का बंधन नहीं है यह अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए कुछ अवसरवादी लोगों का गठजोड़ है।" उन्होंने कहा कि जब कोई आईसीयू में होता है तब उसे सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है ताकि उसे बचाया जा सके। कांग्रेस को भी इसी तरह का सपोर्ट सिस्टम लगाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि आज महागठबंधन की जो बात हो रही है, वह भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत का परिचायक है। कांग्रेस आज कुछ दलों का सहयोग जुटाने में लगी हुई है जबकि मध्यप्रदेश के अपने महाधिवेशन में उसने कहा था कि वह किसी के साथ समझौता नहीं करेगी। अब आज इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है।
विज्ञापन
महागठबंधन की अवधारणा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "वे दलों को जोड़ रहें है और हम सवा सौ करोड़ दिलों को जोड़ रहे हैं। इस गठजोड़ में नीति अस्पष्ट है, नेतृत्व में भ्रम है और नीयत भ्रष्ट है।" उन्होंने कहा कि भाजपा से डर के कारण वे महागठबंधन के खेल में लगे हैं जिनका एकमात्र नारा 'मोदी हटाओ' है और भाजपा का एक ही संकल्प है 'देश को आगे बढ़ाओ।'
मोदी ने कहा कि अगर भाजपा ने कुछ गलत किया होता तब महागठबंधन की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन भाजपा सरकार ने काफी काम किया है, ऐसे में मुद्दों पर लड़ने की बजाए विपक्ष झूठ के आधार पर लड़ाई लड़ने में लगा है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "वे नामदार हैं, हम कामदार हैं। उनका मकसद एक परिवार का कल्याण है, हमारा लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है।"
मोदी ने कहा कि भाजपा विरोधी की कमजोरी पर नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों की ताकत पर चलती है। "हमारे पास बताने को काफी कुछ है और भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के आधार पर जनता के बीच जाएं।" (इनपुट:भाषा)