फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi said bjp fast development track record only party in kerala praise workers

PM Modi: 'भाजपा तेज विकास के ट्रैक रिकॉर्ड वाली एकमात्र पार्टी', केरल में PM मोदी ने की कार्यकर्ताओं की तारीफ

Wed, 17 Jan 2024 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा 'भाजपा की प्राथमिकता लोगों की आय बढ़ाने के साथ ही लोगों की बचत बढ़ाना भी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशवासियों को करीब करीब एक लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।'

विज्ञापन
pm narendra modi said bjp fast development track record only party in kerala praise workers
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केरल में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास तेज विकास का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है। प्रधानमंत्री ने दो से तीन बूथ स्तर के क्षेत्रों वाले 'शक्ति केंद्रों' के लगभग 6,000 प्रभारियों की एक पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते नौ सालों में देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। 
विज्ञापन


'देशवासियों के एक लाख करोड़ बचे'
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा 'भाजपा की प्राथमिकता लोगों की आय बढ़ाने के साथ ही लोगों की बचत बढ़ाना भी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशवासियों को करीब करीब एक लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। जन औषधि केंद्रों की वजह से लोगों के 25 हजार करोड़ रुपये बचे हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि 'एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते नौ सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। वहीं कांग्रेस के पांच दशकों के शासन में सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा दिया गया। इससे पता चलता है कि हमने विकसित भारत का जो रास्ता चुना है, वह सही है। हमें अपने मतदाताओं को यह बताना होगा कि 10 साल पहले देश में हर दूसरे दिन आतंकी घटनाएं होती थीं, जिससे निवेश और विदेश में रहने वाले हमारे लोग प्रभावित होते थे। एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन का घोटालों का इतिहास रहा है।'
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा 'हमने त्रिशूर में नारी शक्ति सम्मेलन के दौरान केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत देखी थी। मैं अपने निजी अनुभव से बता सकता हूं कि एक मजबूत संगठन ही इतने बड़े सम्मेलन का आयोजन कर सकता है। इससे पता चलता है कि आप बहुत मेहनत कर रहे हैं। भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसका तेज विकास का रिकॉर्ड है और जो भविष्य के लिए स्पष्ट दूरदृष्टि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने केरल को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कोच्चि में 4000 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं और बुधवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed