#SurgicalStrike : सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की खूब वाहवाही हो रही है। यूजर्स ने मोदी के 56 इंच के सीने की नई व्याख्या करते हुए लिखा है ‘29-09-2016 = 56 इंच’। यूजर्स एक सुर में बोल रहे हैं ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’। ट्वीटर से लेकर फेसबुक और गूगल सर्च में बृहस्पतिवार सुबह से भारतीय सेना का सर्जिकल स्ट्राइक टॉप ट्रेंड में रहा, जिसमें करीब करोड़ से अधिक यूजर्स ने सर्च और लाइक किया है।
सोशल मीडिया पर सबसे अधिक ‘दिल्ली टू इस्लामाबाद’, ‘20 के बदले सौ’, ‘56 इंच वाला बदला’ हिट हैं। यूजर्स लिखते हैं- ‘घर में घुसकर नहीं मारा, अपने घर से जेहादियों को खदेड़ा’। कुछ यूजर्स ने लिखा, ‘चलो अरविंद केजरीवाल ने भी माना फील गुड, तभी तो भारत माता की जय, पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।’
फेसबुक पर क्रिकेट के साथ सेना के पोस्टर सबसे अधिक ट्रेंड में हैं। इसके साथ लिखा है, ‘अब क्रिकेट के मैदान में नहीं, इस्लामाबाद में जाकर करेंगे स्ट्राइक।’ यूजर्स ने ‘17 के बदले दो के साथ घर में घुसकर मारने’ को लाइक किया है।
मोदी के एक्शन से लोग गदगद
सबसे खास है कि उड़ी हमले के शहीदों के फोटो को भी इस हमले के साथ सेल्यूट किया जा रहा है, जिसमें उनके बच्चों ने मोदी से मांग रखी थी कि पाकिस्तान को उसके घर में जाकर मारो। बिहार के शहीद के आठ वर्षीय बेटे की इस मांग का वीडियो सबसे अधिक ट्रेंड में है।
राजेंद्र शर्मा लिखते हैं, ‘डियर पाकिस्तानी टेररिस्ट, आपको एलओसी पार कर मारने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भारतीय सेना ने होम डिलिवरी शुरू कर दी है। साथ ही स्पेशल फेस्टिव सीजन ऑफर चाहिए क्या?’
राजेश वर्मा लिखते हैं, ‘दो सैनिक मार गिराने पर मेरा पंद्रह लाख का ब्याज भी ले लो। चार के लिए बोनस और एरियर भी हाजिर है। मोदी और उनकी टीम को सैल्यूट।’ आंनद राय लिखते हैं, ‘सेना ऐसे ही एक्शन लेती रहे, भारत माता की जय, जय हिंदुस्तान।’