फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi reaction on UK Prime Minister Boris Johnson Coronavirus positive

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कोरोना संक्रमित होने पर बोले पीएम मोदी, आप योद्धा हैं, इस चुनौती से पार पा लेंगे

Fri, 27 Mar 2020 10:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi reaction on UK Prime Minister Boris Johnson Coronavirus positive
पीएम मोदी, बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर शुक्रवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ‘योद्धा’ बताया और उम्मीद जताई कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से पार पा लेंगे । पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में बोरिस जॉनसन के लिए कहा, आप एक योद्धा हैं और इस चुनौती को भी पार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और स्वस्थ ब्रिटेन सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन



ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने शुक्रवार को कहा कि हल्के लक्षणों के बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव आया है। अब उन्होंने डाक्टरों की सलाह के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट में खुद को पृथक कर लिया है।  सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह इस घातक वायरस के खिलाफ सरकार के संघर्ष में ब्रिटिश सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। देश में कोरोना 578 लोगों की जान ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, पिछले 24 घंटे में मुझे हल्के लक्षण उभरे और टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब मैं खुद को पृथक कर रहा हूं । लेकिन ऐसे समय में जब हम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार का नेतृत्व करता रहूंगा। 


डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को हल्के लक्षण उभरने के बाद प्रधानमंत्री का इंग्लैंड की मुख्य चिकित्सक प्रोफेसर क्रिस व्हीटी की सलाह पर कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया। नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर जानसन का टेस्ट किया और परिणाम पॉजिटिव आया।

प्रवक्ता ने बताया कि सलाह के अनुसार, प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट में पृथक रह रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed