ओडिशा में बोले पीएम मोदी- देश में फिर से बनने जा रही है पूर्ण बहुमत की सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ओडिशा में दो जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे। ओडिशा के सुंदरगढ़ में उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा में सबसे ज्यादा कमल खिलेगा। उन्होंने कांग्रेस और बीजद पर हमला बोला। बीजू जनता दल की सरकार ने राज्य का विकास नहीं होने दिया।
PM Modi in Sundergarh,Odisha: Today BJP flag is flying proudly in regions where it was unimaginable at one point of time. BJP is the biggest democratic organization in the world. We are now a strong option to Congress and other parties which were formed from within Congress. pic.twitter.com/xPuinAPd70
— ANI (@ANI) April 6, 2019विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि पहली बार कोई पीएम सुंदरगढ़ आया है, मैं कहना चाहता हूं कि आज भी कोई पीएम नहीं, बल्कि प्रधानसेवक आपके बीच आया है। प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।
आज भाजपा का स्थापना दिवस है। यह पार्टी न धनबल से बनी है और न ही बाहुबल से बनी है। और न ही विदेशों से उधार ली गईं विचारधाराओं से बनी है। यह पार्टी पसीनों से बनी है। कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं और न ही पैसों पर आधारित हैं। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान से बनी है।
अटलजी बोलते थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक पैर रेल में, दूसरा पैर जेल में होना चाहिए। देश को समझने के लिए यात्राएं करनी चाहिए और विकास के लिए संघर्ष करना चाहिए।
अटलजी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। ओडिशा में भी मैं देख रहा हूं कि यहां कमल खिलना तय है। पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि ओडिशा में भाजपा मजबूत होगी। आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओडिशा में इस बार सबसे ज्यादा कमल खिलने वाला है।
मालूम हो कि ओडिशा में 21 लोकसभा सीटें हैं। यहां बीजद की सरकार है, जिसने न ही भाजपा से और न ही कांग्रेस से गठबंधन किया है।