फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Rally in Odisha before Lok Sabha Election 2019, Attacks on Congress and BJD

ओडिशा में बोले पीएम मोदी- देश में फिर से बनने जा रही है पूर्ण बहुमत की सरकार

Sat, 06 Apr 2019 01:56 PM IST
रचना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: रचना शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Rally in Odisha before Lok Sabha Election 2019, Attacks on Congress and BJD
Narednra Modi in Odisha - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ओडिशा में दो जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे। ओडिशा के सुंदरगढ़ में उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा में सबसे ज्यादा कमल खिलेगा। उन्होंने कांग्रेस और बीजद पर हमला बोला। बीजू जनता दल की सरकार ने राज्य का विकास नहीं होने दिया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि पहली बार कोई पीएम सुंदरगढ़ आया है, मैं कहना चाहता हूं कि आज भी कोई पीएम नहीं, बल्कि प्रधानसेवक आपके बीच आया है। प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।

आज भाजपा का स्थापना दिवस है। यह पार्टी न धनबल से बनी है और न ही बाहुबल से बनी है। और  न ही विदेशों से उधार ली गईं विचारधाराओं से बनी है। यह पार्टी पसीनों से बनी है। कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं और न ही पैसों पर आधारित हैं। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान से बनी है। 


अटलजी बोलते थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक पैर रेल में, दूसरा पैर जेल में होना चाहिए। देश को समझने के लिए यात्राएं करनी चाहिए और विकास के लिए संघर्ष करना चाहिए।

अटलजी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। ओडिशा में भी मैं देख रहा हूं कि यहां कमल खिलना तय है। पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि ओडिशा में भाजपा मजबूत होगी। आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओडिशा में इस बार सबसे ज्यादा कमल खिलने वाला है। 

मालूम हो कि ओडिशा में 21 लोकसभा सीटें हैं। यहां बीजद की सरकार है, जिसने न ही भाजपा से और न ही कांग्रेस से गठबंधन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed