फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi rally in indore, Amit Shah reach on wednesday

इंदौर में पीएम मोदी के 'रोड शो' का प्रयास, सागर में राहुल के लिए भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Wed, 08 May 2019 05:08 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 08 May 2019 05:08 AM IST
सार

  • 12 मई को प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी, अनुमति के प्रयास जारी
  • आज दोपहर इंदौर आएंगे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह
  • 9 मई को राहुल की सभा में भीड़ जुटाने का लक्ष्य

विज्ञापन
PM Narendra Modi rally in indore, Amit Shah reach on wednesday
पीएम मोदी- अमित शाह- राहुल गांधी (फाइल फोटो)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को इंदौर के दशहरा मैदान आएंगे। यहां वो एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वो पिछले महीने धार की चुनावी सभा में शामिल हुए थे। 12 मई को दोपहर तीन बजे वो दिल्ली से आकर पहले खंडवा जाएंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे इंदौर की सभा में शामिल होंगे। भाजपा ने इंदौर में सभा के अलावा उनके रोड शो की तैयारी भी की है।

विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने बताया कि सभा के अलावा हमने बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक रोड शो की अनुमति भी प्रशासन से मांगी है। सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। देपालपुर, राऊ और सांवेर से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आज इंदौर आकर खाचरौद के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी, अनुमति के प्रयास जारी

पीएम मोदी के रोड शो के लिए प्रयास जारी है, यहां सभा स्थल पर वह बाय रोड आएंगे या हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे अभी यह नहीं हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए पार्टी ने रोड शो की अनुमति के लिए पत्र भी लिखा है। रोड शो को लेकर एक दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल सभा को लेकर तैयारियां चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दोपहर इंदौर आएंगे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह

खाचरोद में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार दोपहर 3 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह करेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष, विधायक समेत कुछ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। गोपी नेमा ने बताया कि एयरपोर्ट पर नेताओ से कुछ देर चर्चा करने के बाद वे खाचरोद रवाना हो जाएंगे। फिलहाल मोदी के इंदौर दौरे का पूरा शेड्यूल नहीं आया है। 


राहुल की सभा में भीड़ जुटाने का लक्ष्य

सागर संसदीय क्षेत्र के बीना में 9 मई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा है। यहां 50 हजार से अधिक लोगों को लाने की तैयारी है। मंगलवार को खुरई में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के निवास पर हुई जिला कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को यह लक्ष्य दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed