फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi push for UCC only an election agenda Claimed IUML will be opposed Latest News Update

UCC: आईयूएमएल का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी एजेंडे के तौर पर यूसीसी के मुद्दे को उठाया जा रहा

Wed, 28 Jun 2023 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 Jun 2023 10:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिन पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूसीसी का मुद्दा उठाया था। इसके मद्देनजर आईयूएमएल के वरिष्ठ नेताओं ने एक अहम बैठक की। इस दौरान आईयूएमएल नेताओं ने कहा कि उन्होंने यूसीसी का विरोध करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi push for UCC only an election agenda Claimed IUML will be opposed Latest News Update
समान नागरिक संहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में कांग्रेस की सहयोगी और विपक्षी यूडीएफ गठबंधन में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का मुद्दा अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी एजेंडे के तौर पर उठाया है। उनके पास नौ साल के कार्यकाल की कोई उपलब्धि दिखाने के लिए नहीं है, इसलिए वे ऐसे मुद्दे उठाकर सरकार की विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिन पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूसीसी का मुद्दा उठाया था। इसके मद्देनजर आईयूएमएल के वरिष्ठ नेताओं ने एक अहम बैठक की। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रमुख सईद सादिक अली शिहाब थंगल, राष्ट्रीय महासचिव पी के कुन्हालीकुट्टी और सांसद ईटी मोहम्मद बशीर मौजूद रहे। इस दौरान आईयूएमएल नेताओं ने कहा कि उन्होंने यूसीसी का विरोध करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूसीसी सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा नहीं है, लेकिन पीएम मोदी इसे इसी तरह पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की आखिरी चाल के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास नौ साल की कोई उपलब्धि दिखाने के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि ‘यह प्रधानमंत्री का चुनाव से जुड़ा एजेंडा है। वह बेमतलब के मुद्दे को हवा दे रहे हैं। वे जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। इस मौके पर बशीर ने कहा कि आईयूएमएल ने यूसीसी का हमेशा विरोध किया है और आगे भी करती रहेगी। भारतीय परिदृश्य में इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जा सकता। जहां इतनी विविधता है, अलग-अलग धर्म के लोगों की अपनी परंपराएं, आस्थाएं और रिवाज हैं, वहां यूसीसी को लागू किया जाना नामुमकिन है। बशीर ने बताया कि इस मुद्दे पर अगले कुछ दिन में भोपाल में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed