चंद्रबाबू नायडू पर पीएम का निजी हमला, कहा- 'अपने ससुर के पीठ में छुरा भोंका'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन के लिए नायडू पर तंज करते हुए पीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव (एनटीआर) ने कांग्रेस के अहम से पीड़ित होकर आंध्र प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए पार्टी का गठन किया था।
उन्होंने कहा कि हां, नायडू उनसे वरिष्ठ हैं, लेकिन सिर्फ चुनाव हारने, पाला बदलने और अपने ससुर (एनटी रामा राव) को धोखा देने में। उन्होंने कहा कि वह मुझे याद दिलाते रहते हैं कि वह वरिष्ठ हैं। इसमें कोई दो-राय नहीं है। चूंकि आप वरिष्ठ हैं, मैंने कभी आपका अपमान नहीं किया। आप पाले बदलने में वरिष्ठ हैं। अपने ही ससुर की पीठ में छुरा भोंकने वाला वरिष्ठ। एक वरिष्ठ चुनाव-दर-चुनाव हार रहा है, जबकि मैं नहीं। यहां तक कि नायडू आज जिसे गालियां दे रहे हैं, कल उसी को गले लगाने में भी वरिष्ठ हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि चूंकि केंद्र ने आंध्र प्रदेश को दिए गए धन के एक-एक पैसे का हिसाब मांगा है, इसलिए नायडू उनके खिलाफ हैं। नायडू ने एनटीआर के पद-चिह्नों पर चलने का वादा किया है, क्या वह चल सके हैं? कांग्रेस के शासनकाल में, दिल्ली का अहम हमेशा राज्यों का अपमान करता था। इसलिए एनटीआर ने आंध्र प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का फैसला लिया था और टीडीपी का गठन किया।
नायडू के कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जिस टीडीपी नेता को नामदारों के अहम का विरोध करना चाहिए था और उसे चकनाचूर करना चाहिए था, वह उनके साथ हाथ मिला रहे हैं।
प्रदूषण रहित न्यू इंडिया बनाना हमारा लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चौकीदार ने उनकी नींद खराब कर दी है, आंध्र प्रदेश को दिए हर पैसे का हिसाब चाहता है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि अमरावती के पुन:विकास का वादा करने वाले मुख्यमंत्री अब अपने विकास में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नायडू गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू करने के स्थान पर एनडीए सरकार की योजनाओं को अपना बताते रहे हैं। राज्य की प्रगति के लिए केंद्र सरकार ने अनंतपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम में आईआईएम और मंगलगिरी में एम्स बनाने का फैसला किया।
देश को स्वच्छ ऊर्जा मुहैया कराने के संबंध में मोदी ने कहा कि 60 साल में जहां सिर्फ 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिये गए थे तो वहीं एनडीए सरकार ने सिर्फ चार साल में 13 करोड़ कनेक्शन दिए हैं।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि अमरावती के पुन:विकास का वादा करने वाले मुख्यमंत्री अब अपने विकास में जुटे हुए हैं। राज्य में टीडीपी के प्रदर्शन पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में काले टीके का इस्तेमाल बुरी नजर से बचाने के लिए होता है। काले बलून भी मेरे लिए यही काम करेंगे। बता दें कि एयरपोर्ट पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आगमन पर काले बलून उड़ाए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र में बाप-बेटे की सरकार चल रही है। आने वाले चुनाव में भ्रष्ट ताकतों की हार होगी।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दो पेट्रोलियम और गैस परियोजनाएं देश को समर्पित कीं।