{"_id":"663eb2ee17913a1dbb07d163","slug":"pm-narendra-modi-public-programmes-in-odisha-and-jharkhand-amit-shah-press-conference-in-hyderabad-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: आज झारखंड और ओडिशा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, हैदराबाद में रहेंगे शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Election: आज झारखंड और ओडिशा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, हैदराबाद में रहेंगे शाह
Sat, 11 May 2024 05:21 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 11 May 2024 05:21 AM IST
सार
Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अमित शाह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब सियासी दलों के नेता और स्टार प्रचारक चौथे दौर के लिए अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी आज ओडिशा के कंधमाल, बोलंगीर और बरगढ़ और झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह ओडिशा में एक भव्य रोडशो भी करने वाले हैं।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुताबिक, केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती भी करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। वहीं, पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। चौथे चरण में दस राज्यों की 96 सीट पर सियासी नेताओं का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीट पर मतदान होगा। सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषि किए जाएंगे।