फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi praised retired Major Pramila Singh for helping stray animals during coronavirus

प्रेरणा स्त्रोत: कोविड काल में सेवानिवृत्त मेजर ने की आवारा पशुओं की मदद, पीएम मोदी ने की सराहना

Sun, 18 Jul 2021 06:26 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 18 Jul 2021 06:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान आवारा पशुओं की मदद करने को लेकर सेना की एक सेवानिवृत्त अधिकारी की सराहना की और कहा कि इस तरह की कोशिश समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi praised retired Major Pramila Singh for helping stray animals during coronavirus
stray dogs - फोटो : ANI

विस्तार

मेजर प्रमिला सिंह (सेवानिवृत्त) ने इस मुश्किल समय में पशुओं के लिए भोजन और दवा की व्यवस्था की है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने राजस्थान के कोटा की रहने वाली सिंह को लिखे एक पत्र में उनकी दयालुता और सेवा को लेकर उनकी सराहना की। लॉकडाउन के दौरान सिंह ने पशुओं की पीड़ा समझी और वह अपने पिता श्यामवर सिंह के साथ उनकी मदद के लिए आगे आईं। उनके पिता असहाय पशुओं की देखभाल करते हैं।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मेजर सिंह और उनके पिता ने अपने खुद के पैसों से आवारा पशुओं के लिए भोजन और इलाज की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री ने मेजर प्रमिला की सराहना करते हुए उनकी कोशिशों को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया। मोदी ने उन्हें लिखे पत्र में कहा है, 'पिछले करीब डेढ़ साल में, हमने अभूतपूर्व स्थिति का सामना किया है। यह एक ऐसी ऐतिहासिक अवधि है, जिसे लोग अपने शेष जीवन में नहीं भूलेंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह न सिर्फ मानव के लिए, बल्कि मानव के आसपास रहने वाले कई जीवों के लिए भी एक मुश्किल समय है। इस तरह की स्थिति में, पीड़ा और असहाय पशुओं की जरूरत के प्रति आपका संवेदनशील होना तथा उनके कल्याण के लिए पूरी व्यक्तिगत क्षमता के साथ काम करना सराहनीय है।' पीएम ने यह भी कहा, 'मुश्किल समय में ऐसे कई उदाहरण देखे गये हैं, जिसने हमें मानवता पर गर्व महसूस कराया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, मोदी ने उम्मीद जताई कि मेजर प्रमिला और उनके पिता अपनी कोशिशों के जरिए समाज में जागरूकता का प्रसार करने के अपने कार्य से लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। इससे पहले, सिंह ने पीएम को एक पत्र लिख कर उन्हें बताया था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान पशुओं की देखभाल का जो कार्य शुरू किया था वह अब भी जारी है। उन्होंने अपील की थी कि उनकी मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed