{"_id":"5efff7228ebc3ea07b2aea06","slug":"pm-narendra-modi-performed-sindhu-darshan-puja-at-nimu-the-forward-brigade-place-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के निमू में की थी सिंधु दर्शन पूजा, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के निमू में की थी सिंधु दर्शन पूजा, देखें वीडियो
Sat, 04 Jul 2020 09:18 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लद्दाख में की सिंधु दर्शन पूजा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख में निमू के ब्रिगेड स्थान पर सिंधु दर्शन पूजा की थी। बीते कुछ समय से पूर्वी लद्दाख में उपजे भारत और चीन के बीच सैन्य तनाव में कोई कमी नहीं आ पाई है। ऐसे में शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे ने सबको हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
#WATCH Prime Minister Narendra Modi performed Sindhu Darshan puja on his arrival at Nimu the forward brigade place in Ladakh, yesterday pic.twitter.com/pywgyrioql
— ANI (@ANI) July 4, 2020विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री ने लेह के निमू का दौरा किया जहां उन्होंने सेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ बातचीत की। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी उनके साथ थे। 15 जून की रात को पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद उपजे तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अचानक लेह पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित निमू में थल सेना, वायुसेना और इंडो-तिब्बत सुरक्षा बल (आईटीबीपी) के जवानों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने सीमा की स्थिति का भी जायजा लिया।
अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विस्तारवाद का युग समाप्त हो चुका है, यह युग विकासवाद का है। पूरी दुनिया ने इसके खिलाफ मन बना लिया है। इतिहास में विस्तारवाद ने ही मानवता का सबसे ज्यादा अहित किया है।
उन्होंने कहा कि विस्तारवाद की जिद किसी पर सवार हो जाती है तो उसने हमेशा विश्व शांति के सामने खतरा पैदा किया है। इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट गई हैं।