फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi offers prayer at temple in Mapusa Goa before Assembly Election addresses Public news and updates

गोवा: मापुसा में मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे पीएम मोदी,बोले- कांग्रेस की वजह से राज्य के कई ऐतिहासिक तथ्य दब गए

Thu, 10 Feb 2022 07:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 10 Feb 2022 07:33 PM IST
सार

पीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की तारीफ करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व में गोवा के गोल्डन भविष्य के लिए विकास की ये यात्रा ऐसे ही जारी रहेगी। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi offers prayer at temple in Mapusa Goa before Assembly Election addresses Public news and updates
गोवा में पीएम मोदी का संबोधन। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गोवा के मापुसा में बोडगेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। पीएम ने यहां प्रार्थना के बाद जनता को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि गोवा में आप सभी के बीच आकर मैं एक नई ऊर्जा से भर जाता हूं। यहां की हवाओं की बात ही कुछ ऐसी है। गोवा इतने बुलंद स्वर में ‘विकास और बीजेपी’ की बात कर रहा है, कि उसकी आवाज दूर-दूर तक जा रही है।
विज्ञापन


पीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की तारीफ करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व में गोवा के गोल्डन भविष्य के लिए विकास की ये यात्रा ऐसे ही जारी रहेगी। 14 फरवरी को गोवा में एक बार फिर एक-एक मतदाता कमल खिलाने के लिए भारी मात्रा में मतदान करने वाला है। उन्होंने कहा, "गोवा की अपनी एक खास संस्कृति और पहचान है, और गोवा सबको साथ लेकर भी चलता है। जिनको गोवा की इस संस्कृति की परवाह नहीं है, उन्होंने गोवा को अपने भ्रष्टाचार का लूटतंत्र बनाकर रखा था। लेकिन भाजपा ने गोवा के लिए स्वयंपूर्ण गोवा का मंत्र दिया।"
विज्ञापन


मोदी ने आगे कहा, "आज़ादी के बाद जो राजनीतिक दल दशकों तक सत्ता में रहे, उन्होंने लोगों को इस बात पर बांटा कि कुछ को ये मिलेगा, कुछ को नहीं। मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी उनका यही रवैया रहा। योजनाओं का लाभ 100% लोगों तक पहुंचाना, उनकी ऐसी ही बांटने वाली नीतियों का जवाब है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पीएम ने गोवा की आजादी में कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के योगदान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर पंडित नेहरु चाहते, तो गोवा 1947 में भारत की आजादी के कुछ ही घंटों बाद आजाद हो गया होता। लेकिन गोवा को आजाद होने में 15 साल लग गए। 


मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गोवा से अपने दुश्मन की तरह बर्ताव किया है और अब भी वह इसी तरह का बर्ताव कर रहा है। इसे राज्य में जारी राजनीतिक अस्थिरता के जरिए देखा जा सकता है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गोवा की राजनीतिक संस्कृति को नहीं समझा, न ही पार्टी ने यहां के युवाओं की महत्वाकांक्षाओं के बारे में समझा। मोदी ने कहा कि गोवा के बारे में अब भी कई ऐतिहासिक छिपा कर रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed