फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Gujarat Navsari Speech Today inaugurates Temple in Gujarat's Mehsana

Gujarat: 'बच्चा-बच्चा कह रहा, मोदी ने जो कह दिया वो कर के दिखाता है', नवसारी में गरजे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 22 Feb 2024 06:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Feb 2024 06:07 PM IST
सार

PM Modi Speech in Gujarat : उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात में था तो 5F की बात करता था। इसका मतलब था-  फॉर्म, फॉर्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन, फैशन टू फॉरेन। यानी किसान कपास उगाएगा, कपास फैक्ट्री में जाएगा, फैक्ट्री में बने धागे से परिधान बनेंगे, यही परिधान विदेशों के लिए निर्यात होंगे।

विज्ञापन
PM Modi in Gujarat Navsari Speech Today inaugurates Temple in Gujarat's Mehsana
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित अन्य विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले वडोदरा, नवसारी, भरूच, सूरत और दूसरे क्षेत्रों को हजारों करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। टेक्सटाइल बिजली और शहरी विकास से जुड़े 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं के लिए सभी को बधाई। आजकल पूरे देश में एक चर्चा जोरो पर चल रही है। वह चर्चा है मोदी की गारंटी। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है मोदी ने जो कह दिया वे करके दिखाता है।
विज्ञापन


गारंटी पर कही यह बड़ी बात
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है। देश के गरीब को पहली बार ये भरोसा हुआ है कि उसे पक्का घर मिलेगा, क्योंकि मोदी की गारंटी है। गरीब को पहली बार ये भरोसा हुआ है कि उसे कभी भूखा नहीं सोना पड़ेगा, उसे दर्द नहीं सहना पड़ेगा क्योंकि मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जब मैं गुजरात में था तो 5F की बात करता था'
उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात में था तो 5F की बात करता था। इसका मतलब था-  फॉर्म, फॉर्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन, फैशन टू फॉरेन। यानी किसान कपास उगाएगा, कपास फैक्ट्री में जाएगा, फैक्ट्री में बने धागे से परिधान बनेंगे, यही परिधान विदेशों के लिए निर्यात होंगे।

'कपड़ा निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी'
उन्होंने कहा कि पीएम मित्र पार्क भी इसी अभियान का हिस्सा है। नवसारी में जिस पीएम मित्र पार्क का काम शुरू हुआ है, वो टेक्स्टाइल सेक्टर के लिए देश का पहला ऐसा पार्क है। इससे कपड़ा उद्योग को बल मिलेगा। कपड़ा निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

'वाटर सप्लाई की समास्या का समाधान हो जाएगा'
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सूरत के लोगों के लिए एक और अहम प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। 800 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि से बनने वाले तापी रिवर बैराज का आज शिलान्यास हुआ है। ये बनने से सूरत में आने वाले कई वर्षों तक वाटर सप्लाई की समास्या का समाधान हो जाएगा।

'भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा'
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत में बिजली पैदा करने में हमारे परमाणु बिजली घरों की भूमिका और बढ़ने जा रही है। आज तापी के काकरापार परमाणु ऊर्जा प्लांट में दो नए रिएक्टर राष्ट्र को समर्पित किए गए हैं और ये दोनों रिएक्टर 'मेड इन इंडिया' टेक्नोलॉजी से तैयार किए हैं। ये दिखाता है कि आज भारत कैसे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है।


'कांग्रेस ने गांवों की सुध नहीं ली'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में और गुजरात में सरकार चलाई, लेकिन कभी आदिवासी क्षेत्रों, समंदर के तट पर बस गांवों की सुध नहीं ली। भाजपा ने गुजरात में उमरग्राम से लेकर अम्बाजी तक पूरे आदिवासी पट्टे तक मूल सुविधाएं पहुंचाने के लिए अविरत काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed