फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Most Popular Figure In Indian Politics: Pew Survey report

देश में 88 फीसदी लोगों की पसंद हैं पीएम मोदी, दो साल पहले हुए सर्वे रिपोर्ट का खुलासा

Fri, 17 Nov 2017 06:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Most Popular Figure In Indian Politics: Pew Survey report

देश में हर 10 में से नौ लोग पीएम मोदी को पसंद करते हैं। देश के करीब दो-तिहाई से अधिक लोगों इस बात से संतुष्ट हैं कि मोदी देश को सही दिशा में लेकर जा रहे हैं। यह बात प्यू सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे 2019 में होने वाले आम चुनाव से दो साल पहले किया गया है। 

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद फरवरी और मार्च में हुए प्यू के सर्वे में सामने आया कि 88 फीसदी भारतीय पीएम मोदी को पसंद करते हैं। पीएम मोदी की यह लोकप्रियता साल 2015 की तुलना में एक फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के पक्ष में यह रेटिंग सोनिया गांधी की तुलना में 31 फीसदी और उनके बेटे राहुल गांधी से 30 फीसदी अधिक है। सर्वे में कहा गया है कि दक्षिण एशिया जहां लोग चुनावी वादाखिलाफी से परेशान होकर सत्ता परिवर्तन कर देते है, में सत्ता संभालने के तीन साल बाद भी ऐसी लोकप्रियता अस्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ आलोचक सरकार गठित होने के बाद से ही सत्ताधारी गठबंधन पर कट्टरवादी हिंदू संगठनों की तरफ से अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने समेत विभाजनकारी एजेंडा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हैं। वे मोदी सरकार पर विकास की गति को धीमा करने के साथ ही रोजगार के मोर्चे पर विफल होने का भी आरोप लगाते हैं।

आर्थिक स्थिति से 80 फीसदी से अधिक लोग संतुष्टः सर्वे

PM Narendra Modi Most Popular Figure In Indian Politics: Pew Survey report

सर्वे में पाया गया कि  80 फीसदी से अधिक लोगों ने देश की आर्थिक स्थिति को अच्छा बताया। यह 2014 के चुनाव के समय से 19 फीसदी अधिक है। प्यू ने कहा, ‘देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है उस स्थिति से कुल मिलाकर 10 में से सात भारतीय इस बात से संतुष्ट हैं। यह साल 2014 की तुलना में करीब दो गुना है।’

गहरा हो रहा है जनता का प्यार
प्यू ने अपनी टिप्पणी में कहा, ‘मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में से उनके  प्रशासन का हनीमून पीरियड खत्म हो चुका है फिर भी देश की मौजूदा परिस्थिति में जनता का सरकार से प्यार और गहरा हो रहा है।’

मोदी की भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन ने साल 2014 में तीन दशक के बीच आम चुनाव में बहुमत के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। अमेरिका के रिसर्च सेंटर का सर्वे दर्शाता है कि पीएम की लोकप्रियता अभी भी उच्च स्तर पर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed