{"_id":"5be701e1bdec2269a2078c69","slug":"pm-narendra-modi-meets-former-president-pranab-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
मोदी और मुखर्जी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। यह मुलाकात मुखर्जी के आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति को दिवाली के साथ-साथ अन्य त्योहारों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
जाहिर है कि इससे पहले भी पीएम मोदी कई मौकों पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तारीफ कर चुके हैं। प्रणव मुखर्जी ने ही मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। हाल ही में प्रणव मुखर्जी ने आरएसएस के नागपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित समारोह में भाग लिया था जिस पर कांग्रेस के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
विज्ञापन