{"_id":"6a4398cd679b360eaa0a2fbb","slug":"pm-narendra-modi-meeting-with-all-ministry-secretaries-updates-in-hindi-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन और सुधारों पर पीएम ने क्या नया मंत्र दिया?: सचिवों के साथ अहम बैठक, आत्मनिर्भर भारत बनाने पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशासन और सुधारों पर पीएम ने क्या नया मंत्र दिया?: सचिवों के साथ अहम बैठक, आत्मनिर्भर भारत बनाने पर चर्चा
Tue, 30 Jun 2026 03:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:52 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें सुशासन, प्रशासनिक सुधार और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा की गई। बैठक में मंत्रालयों के कामकाज, आर्थिक विकास, ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े सुधारों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान कारोबार और आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए सुधारों तथा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
बैठक में सचिवों ने अपने-अपने मंत्रालयों की ओर से इन दोनों विषयों पर किए जा रहे प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को जमीन पर उतारने के लिए उठाए जा रहे कदमों, विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों और शासन व्यवस्था व सेवा वितरण को बेहतर बनाने की भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की।
ये भी पढ़ें: प्रवासी मजदूर बनकर रह रहे थे बांग्लादेशी?: केरल के कोझिकोड में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
पीएम मोदी ने विभागों के बीच तालमेल पर दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों में बंटकर काम करने की बजाय समन्वित योजना बनानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पीएम गतिशक्ति मंच का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी, ताकि विभागों के बीच बेहतर तालमेल और सही निर्णय लिए जा सकें।
प्रधानमंत्री ने सचिवों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लोगों के जीवन पर पड़ने वाले वास्तविक असर पर खास ध्यान दें।